सैटेलाइट में दिखा खौफनाक समुद्री दानव, लोग बोले धरती का अंत है नजदीक!

Sea Monster: इंटरनेट पर एक वीडियो ने सनसनी मचा दी थी, जिसमें दावा किया गया था कि गूगल अर्थ (Google Earth) की इमेजरी में एक विशालकाय समुद्री राक्षस, जिसे कुछ लोग पौराणिक लेविथान कह रहे थे, पर्यटकों की नावों के पास तैरता हुआ देखा गया है.

विशेषज्ञों ने क्या कहा?
विशेषज्ञों और मैपिंग स्पेशलिस्ट ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी (Hoax) बताया है. रिवर्स इमेज सर्च से पता चला कि यह फुटेज डिजिटल रूप से अपडेट की गई थी. जबकि वीडियो में इस्तेमाल की गई मूल सैटेलाइट इमेज गूगल अर्थ से जैसी ही थी, लेकिन उस समुद्री राक्षस की आकृति को पूरी तरह से गढ़ा गया था. वीडियो एडिटिंग की हाइटेज तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए, गोडज़िला (Godzilla) फिल्मों के एनीमेशन क्लिप्स को वास्तविक गूगल अर्थ डेटा पर सीमलेस तरीके से जोड़ा गया, ताकि एक भयानक गहरे समुद्र के शिकारी का भ्रम पैदा किया जा सके.

ऑनलाइन मची सनसनी
यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के मनगढंत दावे ऑनलाइन वायरल हुए हैं. पहले भी विशाल स्क्विड, गॉडज़िला, और रहस्यमय जीवों को दिखाने वाले वीडियो लाखों दर्शकों को मूर्ख बना चुके हैं. गहरे समुद्र के अज्ञात और रहस्य के प्रति लोगों का आकर्षण ऐसा है कि वे बिना सोचे-समझे ऐसी सनसनीखेज खबरों पर विश्वास कर लेते हैं.

विशेषज्ञ लोगों से आग्रह करते हैं कि ऐसे सनसनीखेज दावों पर आँख बंद करके विश्वास न करें और किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले आलोचनात्मक रूप से सोचें. गूगल अर्थ आपको विस्तृत मैपिंग डेटा देता है, लेकिन यह पौराणिक समुद्री राक्षसों को खोजने का उपकरण नहीं है.