- बिभव के iPhone से खुलेंगे राज! आरोपी को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, डेटा रिकवर की कोशिश में टीम - May 21, 2024
- हवा में खतरनाक तरीके से हिलने लगा सिंगापुर एयरलाइंस का विमान, एक की मौत और 30 घायल - May 21, 2024
- पहली बार शेयर बाजार 5 लाख करोड़ डॉलर के पार, चुनावी नतीजों से पहले BSE लिस्टेड कंपनियों के शेयर ने मचाया धमाल - May 21, 2024
पटना: Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में लोकसभा की 40 सीटों में सर्वाधिक संवेदनशील बूथ पहले चरण की चार लोकसभा क्षेत्रों में चिह्नित किये गये हैं। औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई लोस क्षेत्र के अंतर्गत 15 विस क्षेत्रों के सभी बूथ संवेदनशील घोषित किये गये हैं। ऐसे मतदान केंद्रों की संख्या करीब पांच हजार है। बुधवार की शाम पहले चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब जिला प्रशासन मतदान की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील बूथों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से दोपहर चार बजे तक और सामान्य बूथों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित किया है।
तीन विधानसभा क्षेत्रों के कुल 995 बूथों को संवेदनशील माना गया है, जहां पर मतदान शाम चार बजे तक ही होगा। इसमें शेरघाटी विस क्षेत्र के 305 बूथ, बाराचट्टी के 332 बूथ व बोधगया के 358 बूथ संवेदनशील हैं। गया लोस के शेष सभी विस क्षेत्रों गया टाउन, बेलागंज व वजीरगंज में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
जमुई लोस क्षेत्र के पांच विस के 1659 बूथ संवेदनशील हैं। इसमें सिकंदरा विस क्षेत्र के 313 बूथ, जमुई के 319 झाझा के 352, चकाई के 335 और तारापुर के 340 बूथ संवेदनशील हैं। इस लोस के सिर्फ एक विस शेखपुरा के बूथ सामान्य हैं। 1941 बूथों में नक्सल प्रभावित 223 बूथ और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की संख्या 502 है। नवादा लोकसभा क्षेत्र के दो विधानसभा क्षेत्रों के 666 बूथों को संवेदनशील माना गया है। इसमें रजौली विधानसभा में 333 बूथ और गोविंदपुर विधानसभा के 328 बूथ हैं। नवादा लोकसभा क्षेत्र के बरबीघा, हिसुआ, नवादा और वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी संवेदनशील हैं।
औरंगाबाद लोकसभा के कुटुम्बा विस के 296 बूथ, रफीगंज के 367 बूथ, गुरुआ के 337 बूथ, इमामगंज के 344 बूथ और टिकारी के 357 बूथ संवेदनशील हैं। यहां मतदान शाम चार बजे तक ही होगा। हालांकि, औरंगाबाद लोस क्षेत्र के औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
दूसरे चरण के चुनाव में 611 बूथ संवेदनशील
राज्य में दूसरे चरण के तहत होनेवाले चुनाव में सिर्फ बांका लोकसभा क्षेत्र के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के 274 बूथ और बेलहर विधानसभा क्षेत्र के 337 बूथों को संवेदनशील माना गया है। बांका लोकसभा क्षेत्र के शेष विधानसभा क्षेत्रों सुल्तानगंज, अमरपुर, धोरैया और बांका में मतदान का समय शाम छह बजे तक निर्धारित किया गया है। दूसरे चरण के शेष सभी लोकसभा क्षेत्रों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और भागलपुर में मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित किया गया है।