मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र के निरगाजनी जंगल में किसानों का लगभग 60 घंटे से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया है। यह प्रदर्शन सिंचाई विभाग के एसडीओ के आश्वासन के बाद खत्म हुआ।
सिंचाई विभाग के एसडीओ ने किसानों को आश्वासन दिया कि रजवाहे की पटरी टूटने से नष्ट हुई फसल का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि रजवाहे की दोनों पटरियों (बाएं और दाएं) को मिट्टी डालकर दुरुस्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, निरगाजनी जंगल जाने वाले रास्ते पर रजवाहे के पुल के पास सिंचाई मरम्मत का कार्य भी शुरू कराया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी के नेतृत्व में यह धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया। इस दौरान भाकियू के मोरना ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सहरावत, अनिल प्रधान, रूपेश राठी, संदीप सिंह, नीरज सिंह, राजू, अंकित अलावत, अशरफ और रवींद्र सिंह सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।