उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाकर खुद को आग लगाने वाले 22 साल के मोबाइल दुकानदार अनस की बुधवार शाम दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. और पढ़ें
अनस मुजफ्फरपुर के कला गांव का निवासी था. उसने 19 नवंबर को कथित रूप से आत्मदाह का प्रयास किया था. गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर किया गया, जहां आठ दिनों तक चले उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया.