Share Market Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर नया टैरिफ लगाने के संकेत क्या दिए मंगलवार को शेयर बाजार बिखर गया. अमेरिका ने भारत के चावल पर नया टैरिफ लगाने की ओर इशारा किया है. ट्रंप के टैरिफ टेरर ने भारतीय शेयर बाजार को आज फिर से हिला दिया. टैरिफ , ट्रेड डील में देरी,विदेशी निवेशकों की मुनाफावसूली, रुपए में गिरावट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी के संभावित ऐलानों पर अनिश्चितता के चलते आज फिर से भारतीय शेयर बाजार गिर गया. सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंकों तक धराशाई हो गया. निफ्टी में 230 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली.इस गिरावट के चलते शेयर बाजार निवेशकों के मंगलवार को 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ. बीते दो दिनों में सेंसेक्स 1300 अंक गिर चुका है, जबकि निवेशकों को 13 लाख करोड़ का नुकसान हो चुका है.
लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार
भारतीय बेंचमार्क सूचकांक मंगलवार को लाल निशान में खुले. शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी और मेटल सभी सेक्टर में बिकवाली देखी जा रही थी. सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर सेंसेक्स 577.81 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के बाद 84,524.88 स्तर पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 191.15 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के बाद 25,769 स्तर पर बना हुआ था. निफ्टी बैंक 225.30 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,013.25 स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 495.55 अंक या 0.83 प्रतिशत की गिरावट के बाद 58,992.55 स्तर पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 149.30 अंक या 0.88 प्रतिशत के नुकसान के साथ 16,902.35 स्तर पर था.
गिरते बाजार में भी इन शेयरों की कमाई
इस ट्रेंड को पूरा होने में अभी थोड़ा और समय लगेगा। मिडकैप में और करेक्शन से लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए इस सेगमेंट में धीरे-धीरे हाई क्वालिटी ग्रोथ स्टॉक जमा करने के अवसर पेश होंगे. डिफेंस स्टॉक अब वैल्यू दे रहे हैं. इस बीच सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, इटरनल, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, बीईएल, टाटा स्टील, टीसीएस, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीएमपीवी, बजाज फिनसर्व और इंफोसिस टॉप लूजर्स थे. वहीं, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाइटन टॉप गेनर्स थे.
एशियाई बाजारों में बैंकॉक और जापान हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.वहीं, जकार्ता, सोल, चीन और हांग कांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार आखिरी कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुए. डाउ जोंस 0.45 प्रतिशत या 215.67 अंक की गिरावट के बाद 47,739.32 पर बंद हुआ. वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.35 प्रतिशत या 23.89 अंक के नुकसान के बाद 6,846.51स्तर और नैस्डेक 0.14 प्रतिशत या 32.22 अंक के नुकसान के बाद 23,545.90 पर बंद हुआ. विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 8 दिसंबर को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 655.59 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर बेचे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) इस कारोबारी दिन शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 2,542.49 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.