सुहागरात के दौरान पता चला पति का ऐसा सच पत्नी को आ गया चक्कर

एक गांव की युवती अपनी नई-नवेली दुल्हन के रूप में ससुराल पहुंची ही थी कि सुहागरात के दौरान उसे ऐसा सच पता चला, जिसने उसे स्तब्ध कर दिया। उसे मालूम हुआ कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है।

इस अप्रत्याशित स्थिति से परेशान होकर युवती ने तुरंत अपनी बहन और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने जब इस बारे में दूल्हे के परिवार से बात की तो विवाद की स्थिति बन गई। अंततः युवती के पिता ने सहजनवा थाने में दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत देते हुए तलाक की मांग की।

पंद्रह दिन पहले शादी पूरे रीति-रिवाज हुई थी
जानकारी के अनुसार, संबंधित युवक गांव का रहने वाला है और बीटेक तक पढ़ाई करने के बाद एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। परिवार ने उसकी शादी पीपीगंज क्षेत्र की एक युवती से तय की थी। करीब पंद्रह दिन पहले दोनों की शादी पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ संपन्न हुई।

शादी के अगले दिन जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो सुहागरात के दौरान उसे पति की शारीरिक अक्षमता का पता चला। यह जानकर वह आहत हो उठी और उसने इस विषय में अपने परिजनों को अवगत कराया।

युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया
इधर, युवती के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि मामले पर कई दिनों तक दोनों परिवारों के बीच विवाद चलता रहा। बाद में सहमति बनते ही युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया। परीक्षण रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि युवक जैविक रूप से पिता बनने में सक्षम नहीं है।

इसके बाद युवती के परिवार ने आपसी सहमति से तलाक का प्रस्ताव रखा, मगर दूल्हे के परिवार ने तलाक देने से साफ इनकार कर दिया। स्थिति कठिन होती गई और तनाव बढ़ने लगा।

दो दिनों तक पंचायत की गई
शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। लगातार दो दिनों तक पंचायत की गई, ताकि बातचीत से समाधान निकाला जा सके, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि पीपीगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा दी गई शिकायत में दूल्हे के शारीरिक रूप से अक्षम होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। यदि समझौता नहीं हुआ, तो नियमानुसार केस दर्ज किया जाएगा।