घर में इस जगह भूलकर भी ना रखें डस्टबिन, वरना होगी कंगाली, बंद होगा किस्मत का ताला

पूर्णिया. वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जिसकी मदद से घर का माहौल बदला जा सकता है. अगर वास्तु के हिसाब से घर के कमरे और बाकी चीज सही दिशा में हो तो वह ऊर्जा हमेशा बनी रहेगी. जबकि एक भी चीज इधर-उधर हो जाय तो नकारात्मक ऊर्जा का आना शुरू हो जाता है. जबकि कई लोग इसे मानते हैं तो कुछ लोग इसे पूरी तरह नजरअंदाज भी करते हैं. हालांकि धर्मशास्त्र और सनातन धर्म की माने तो यह वास्तु शास्त्र से हमारी जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा संबंध न सिर्फ हमारी कुंडली में मौजूद ग्रहों से होता है बल्कि घर के वास्तु दोष से भी जुड़ा होता है.

इस दिशा में गलती से भी नहीं रखें कूड़ेदान..
शास्त्र में हर एक चीज को रखने के लिए सही दिशा का वर्णन किया गया है. वहीं इस बात के बारे में भी जिक्र किया गया है कि हमारे लिए क्या चीज सही नहीं है. इन चीजों को नजर अंदाज करना हम पर भी भारी पड़ सकता है. ऐसे में हमें यह जानना जरूरी है कि आखिर घर में हमें अपने डस्टबिन और कुड़ेदान किस दिशा में नहीं रखना चाहिए. इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

दिशा का रखें विशेष ध्यान
वहीं वास्तु के जानकार पंडित दयानाथ मिश्र बताते है कि वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि डस्टबिन रखने के लिए उत्तर पूर्व दिशा बिल्कुल भी सही नहीं होती. दरअसल इसे ईशानकौन भी कहा जाता है. मान्यता के अनुसार इस दिशा को देवी देवताओं का वास माना जाता है. ऐसे में यहां पर कूड़ा रखना हमारे घर की वास्तु को बर्बाद कर सकता है. वहीं वास्तु के साथ इसका आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है. इसलिए उसका विशेष ध्यान रखना जरूरी है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण और पश्चिम दिशा में डस्टबिन को रखना सबसे सही माना जाता है. वहीं इसके लिए उत्तर पश्चिम दिशा भी बिल्कुल सही होती है. इसलिए इसे कूड़ेदान के लिए सही माना जाता है. इसके अलावा किसी भी दिशा में कूड़ेदान या डस्टबिन को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है. जिससे लोगों के जीवन मे संकट और मुसीबत आता है. साथ ही साथ कभी भी जूठे हाथों से कुड़ेदान मे कूड़ा नही फेंकना चाहिए.