New Jersey Helicopter Crash: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के दक्षिणी न्यू जर्सी में हवा में हवा में दो हेलीकॉप्टरों की जबरदस्त टक्कर हो गई, इस टक्कर की वजह से एक पायलट की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया है, इसके बाद क्रैश के कारणों की फेडरल जांच शुरू कर दी गई है, यह घटना हैमोंटन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास हुई है. हादसे का भयानक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हवा में टकराते हुए हेलीकॉप्टर नजर आ रहे हैं.
हेलीकॉप्टर में थे पायलट
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, एयरक्राफ्ट, एक एनस्ट्रॉम F-28A और एक एनस्ट्रॉम 280C, सुबह करीब 11:25 बजे हवा में टकरा गए, जब हेलीकॉप्टर एक-दूसरे से टकराए तो उनमें सिर्फ पायलट ही थे, दोनों हेलीकॉप्टर हैमोंटन के एक खुले मैदान में गिरे. इसके बाद हैमोंटन फायर डिपार्टमेंट के चीफ सीन मैक्री ने कहा कि इमरजेंसी रेस्पॉन्डर्स मौके पर पहुंचे और दोनों पीड़ितों को पास के ट्रॉमा सेंटर में एयरलिफ्ट किया, मैक्री ने कहा कि रेस्क्यू के दौरान एक पायलट की हालत गंभीर थी.
एक की हुई मौत
अधिकारियों ने बाद में कन्फर्म किया कि क्रैश में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने कहा कि उसने एक फॉर्मल जांच शुरू कर दी है और क्रैश साइट पर एक इन्वेस्टिगेटर भेजा है, कई फैक्टर्स की जांच की जाएगी, जिसमें फ्लाइट ट्रैक डेटा, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस हिस्ट्री, एयर ट्रैफिक कंट्रोल कम्युनिकेशन और गवाहों के बयान शामिल हैं. दोनों हेलीकॉप्टरों के मलबे का डॉक्यूमेंटेशन होने के बाद, उन्हें आगे की जांच के लिए एक सुरक्षित जगह पर ले जाया जाएगा.
सीनेटर कोरी बुकर ने कही ये बात
इसके अलावा न्यू जर्सी के सीनेटर कोरी बुकर ने कहा कि उनका ऑफिस फेडरल इन्वेस्टिगेटर के संपर्क में है और घटना के बारे में और जानकारी मांग रहा है.बुकर ने एक X पोस्ट में लिखा आज सुबह साउथ जर्सी के ऊपर हुए जानलेवा हेलीकॉप्टर क्रैश की खबरें डरावनी और दुखद हैं. मेरा दिल प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ है. मेरा ऑफिस NTSB के संपर्क में है और इस दुखद घटना की डिटेल्स के बारे में और जानकारी मांग रहा है.