मुजफ्फरनगर। जनपद में छात्रों एवं अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 2 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
प्रशासन के इस निर्णय को बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अभिभावकों ने भी जिला प्रशासन के इस फैसले की सराहना की है। शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रबंधन से आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है।