मुजफ्फरनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: फुगाना के कुरवा गांव में मिला शव

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना थाना क्षेत्र के कुरवा गांव में एक 38 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। ग्रामीणों ने सुबह खेतों की ओर जाते समय शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की पहचान अंकित पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, अंकित शराब का आदी था और उसकी मौत अत्यधिक ठंड के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि अंकित कभी बड़ौत में रहता था और कभी गांव में। वह दो दिन पहले ही गांव आया था। परिवार में अंकित की मौत से कोहराम मचा हुआ है।

सूचना मिलने पर फुगाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक का विसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा है। घटना के संबंध में फुगाना प्रभारी का कहना मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है युवक शराब का आदि था शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ नहीं आया है.