साल का आखिरी चंद्र ग्रहण सात सितंबर को लगने वाला है। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य होगा। चूंकि ये चंद्र ग्रहण भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। इसके साथ ही पितृ पक्ष भी आरंभ हो जाएंगे। यहां विशेष बात यह है कि साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। इसके साथ ही चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र में विराजमान होंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-
मेष राशि: मेष राशि वालों को सामान्य फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। मानसिक अस्थिरता रह सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापार में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। असहज अनुभव करेंगे। अपमान का भय भी बना रहेगा।
कर्क: कर्क राशि वालों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम करें और धन खर्च सोच-समझकर ही करें।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों को लाभ तो होगा लेकिन स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों को विरोधियों से जूझना पड़ सकता है। लेकिन अंततः विजय प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। विभिन्न स्तोत्रों से धन लाभ हो सकता है।
तुला राशि: तुला राशि वालों को मन को शांत रखना होगा। मानसिक तनाव हो सकता है। संतान या प्रेम संबंधों में भी तनाव की स्थिति रह सकती है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन भूमि-भवन या घरेलू कलह संभव है। धैर्य से कार्य करने की सलाह दी जाती है।
धनु राशि: धनु राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं जैसे नाक-कान-गले की समस्या हो सकती है। पराक्रम में कमी आएगी। धन खर्च सोच-समझकर ही करें।
मकर: मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं कही जा सकती है। धन हानि का योग बनेंगे। सावधान रहें।
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती है। कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें।
मीन राशि: मीन राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सभी कार्य सोच-समझकर ही करें।