विरोध-प्रदर्शन तो नेपाल में हो रहा है, अचानक भारत की खुफिया एजेंसियां क्यों हो गईं अलर्ट?

Nepal Protest: नेपाल में फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स जैसे 26 सोशल मीडिया एप्स पर बैन के बाद काठमांडू में सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. Gen-Z की अगुआई में प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के पास खूब बवाल काटा और संसद भवन की गेट को आग लगाने की भी कोशिश की. कई प्रदर्शनकारी संसद में भी घुसने की कोशिश की. हालांकि, इन युवाओं ने पहले शांतिपूर्ण विरोध की बात कही थी, लेकिन प्रदर्शन उग्र हो गए हैं और वह संसद भवन तक पहुंच गए हैं इसके बाद नेपाल के हालात काफी खराब हो गए. स्थिति के मद्देनजर नेपाल के कई जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं काठमांडू समेत महाराजगंज जनपद के सोनौली सीमा से सटे भैरहवा में भी नेपाल सरकार के द्वारा कर्फ्यू की घोषणा की गई है.

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं. जिसमें अब तक 19 की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं, नेपाल के हालात को देखते हुए सीमा पर भारतीय सुरक्षा एजेंसी पूरी तरह से अलर्ट पर हैं. नेपाल की घटनाओं पर पल-पल की नजर बनाए रखी गई है. साथ ही साथ नेपाल से हर आने जाने वालों की सघन तलाशी जांच के बाद में ही उन्हें भारत में प्रवेश करने दिया जा रहा है और सीसीटीवी कैमरे से भी नजर बनाए रखी गई है. भारत नेपाल की खुली सीमा होने के कारण एसएसबी और पुलिस के जवान पेट्रोलिंग कर रहे रहे हैं.

काठमांडू समेत कई शहरों में कर्फ्यू
नेपाल में हालात के बाद सबसे पहले मौके पर पहुंची जी मीडिया की टीम ने बताया कि काठमांडू में संसद भवन परिसर में उस वक्त समय तनाव फैल गया जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वेरिकेड तोड़ दिया और गेट पारकर संसद के भीतर प्रवेश की कोशिश की. यह प्रदर्शनकारी नई जनरेशन के वह युवा है जो देश में सोशल मीडिया पर बैन लगने के बाद काफी नाराज हैं. इन युवाओं ने पहले शांतिपूर्ण विरोध की बात कही थी लेकिन प्रदर्शन के उग्र हो गए और यह संसद भवन तक पहुंच गए हैं. इसके बाद प्रदर्शनकारियों और नेपाल की सेना के बीच जमकर झड़प देखने को मिली है. वहीं नेपाल की हालत को देखते हुए काठमांडू समेत कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

नेपाल के कई शहरों में पसरा सन्नाटा
ज़ी मीडिया की टीम नेपाल के हालात को देखते हुए महाराजगंज जनपद के भारत नेपाल के सोनौली सीमा से सटे भैरहवा कस्बे में पहुंची, जहां पर शाम 4 बजे से कर्फ्यू लगा हुआ था और सडको पर सन्नाटा फैला हुआ था. वहीं सड़कों पर सिर्फ नेपाल पुलिस और सेना के जवान ही दिखाई दे रहे हैं. वहीं महाराजगंज जनपद के सोनौली सीमा पर भारतीय मालवाहक समेत टूरिस्ट के गाड़ियों को रोक कर वापस भेज दिया जा रहा है. नेपाल की जो सड़कें रात में गुलजार रहती थी, वह नेपाल के हालात को देखते हुए कर्फ्यू लगने के पास सन्नाटा फैला हुआ है. वहीं, हालात को देखते हुए नेपाल काठमांडू के पीएम निवास बालुवाटर में कैबिनेट बैठक जारी है. बैठक में जेन जी के प्रदर्शन और मांग को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है. हालांकि, आज की कैबिनेट बैठक को नियमित बैठक बताया जा रहा है.