गुम या चोरी हो गया है Voter ID Card तो 5 मिनट में घर बैठे बनवाएं नया

वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) भारत में हर नागरिक के लिए बेहद जरूरी पहचान पत्र है। यह न केवल मतदान (Voting) के अधिकार का प्रमाण है बल्कि कई सरकारी और निजी कामों में पहचान (ID Proof) और पते के प्रमाण (Address Proof) के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। बैंक अकाउंट खोलने से लेकर पासपोर्ट बनवाने तक, Voter ID Card की जरूरत हर जगह पड़ती है।

अब लाइनों में लगने की जरूरत नहीं ऑनलाइन डाउनलोड करें वोटर आईडी
पहले वोटर आईडी कार्ड की कॉपी निकलवाने के लिए लोगों को निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के ऑफिस जाना पड़ता था, जहां लंबी कतारें और समय की बर्बादी आम बात थी। लेकिन अब टेक्नोलॉजी की मदद से यह प्रक्रिया बिल्कुल आसान हो गई है। चुनाव आयोग ने EPIC (Electronic Electoral Photo Identity Card) Portal लॉन्च किया है, जहां से नागरिक अपने वोटर कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

चोरी और खोने का डर भी खत्म
इस कार्ड को e-EPIC Card कहा जाता है, जो PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होता है और इसे कभी भी मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर में सेव किया जा सकता है। अगर आपका फिजिकल कार्ड खो गया है या खराब हो गया है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ ही मिनटों में आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

EPIC Portal से Voter ID Card कैसे डाउनलोड करें?
Step1. EPIC Portal पर जाएं: सबसे पहले आपको EPIC Portal (https://voterportal.eci.gov.in/ ) या NVSP Portal (https://www.nvsp.in/ ) पर विजिट करना होगा। अगर पहले से अकाउंट है तो मोबाइल नंबर/ईमेल और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। नए यूजर्स को रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें।

Step 2: e-EPIC Download ऑप्शन चुनें
लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर “Download e-EPIC” का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें। आपके वोटर कार्ड पर लिखा हुआ EPIC नंबर (10 अंकों का यूनिक नंबर) यहां डालें। अगर EPIC नंबर याद नहीं है तो Reference ID भी इस्तेमाल की जा सकती है।

Step 3: OTP वेरिफिकेशन करें
आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालकर वेरिफाई करें। वेरिफिकेशन के बाद आपका e-EPIC Card PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा। आप इसे प्रिंट करवा सकते हैं या डिजिटल फॉर्मेट में इस्तेमाल कर सकते हैं।

e-EPIC Card के फायदे
मोबाइल और लैपटॉप में सेव किया जा सकता है। खोने या खराब होने का डर नहीं है। किसी भी सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं है। बैंक, सरकारी कामकाज और ट्रैवल में मान्य है। इसे डाउनलोड करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ता।