High Uric Acid Symptoms: आजकल अधिकतर लोग यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं. यूरिक एसिड की समस्या होने पर शरीर में प्यूरिन टूटने से बनता है. किडनी फिल्टर करके प्यूरिन को शरीर से बाहर निकाल देती है. कभी-कभी शरीर में प्यूरिन की मात्रा बढ़ जाती है जिस वजह से शरीर में कई तरह की दिक्कत शुरू हो जाती है. क्या आप जातने हैं रात के समय शरीर में हाई यूरिक एसिड के लक्षण नजर आते हैं. आइए जानते हैं यूरिक एसिड के लक्षण जो कैवल रात में नजर आते हैं.
रात में जोड़ों में दर्द
रात के समय जोड़ों में तेज दर्द होना भी यूरिक एसिड का संकेत होता है. शरीर के जोड़ जैसे अंगूठे, एंटी, टखने, घुटने में क्रिस्टल के रूप में जमा हो जाता है जिस वजह से जोड़ों में अचानक तेज दर्द होता है. दर्द की वजह से रात को नींद भी टूट जाती है.
सोते समय जोड़ों में सूजन और अकड़न
रात को सोते समय जोड़ों में सूजन, रेडनेस की समस्या होना भी हाई यूरिक एसिड का संकेत होता है. रात भर एक ही पोजीशन में लेटे रहने से जोड़ों के ब्लड फ्लो पर असर पड़ता है जिस वजहसे अकड़न बढ़ जाती है. सुबह उठते समय जोड़ों को हिलाने में भी काफी दिक्कत आती है.
बार-बार यूरिन आना
हाई यूरिक एसिड का सीधा कंनेक्शन किडनी से होता है. जब यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है तो किडनी पर एस्ट्रा प्रेशर पड़ता है. इस वजह से बार-बार यूरिन आता है. रात के समय बार-बार यूरिन आता है तो इसे नजरअंदाज ना करें.
रात को सोते समय पसीना
शरीर में इंफ्लेमेशन और दर्द की वजह से नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है. कई लोगों को रात के समय बहुत ज्यादा पसीना आ सकता है. बिना किसी वजह बेचैनी और परेशानी महसूस होना भी हाई यूरिक एसिड का लक्षण हो सकता है.