- ‘हमारी सरकार पर खतरा नहीं, कई विधायक संपर्क में…’, राजनीतिक संकट पर बोले CM नायब सिंह सैनी - May 10, 2024
- हरियाणा में डेंगू पकड़ रहा रफ्तार: मिले डेंगू के मामले, स्वास्थ्य विभाग हुआ ALert - May 10, 2024
- बस्ती के BJP कार्यालय में तैनात हुआ हरियाणा का लंगूर, एक दिन के मिलते हैं पूरे एक हजार रुपये - May 10, 2024
गोपालगंज: गोपालगंज से शादी में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। जहां एक लड़के की धूमधाम से शादी कराई गई। जिसके बाद वह सुहागरात मनाने गया। जहां उसे पता चल कि उसकी बीवी किन्नर है। बस ये जानकर ही दूल्हा सदमे में चला गया। व्यक्ति ने सुबह ये बात परिवारवालों को बताई। उसने आरोप लगाया कि धोखा देकर उसकी शादी एक किन्नर से करा दी गई। इस मामले को लेकर कोर्ट में भी अर्जी दी गई है।
मामला बरौली थाना क्षेत्र के रूपनछाप गांव का है। रूपनछाप गांव के रहने वाले अरुणेश कुमार की शादी सिंधवलिया गांव की रहने वाली रानी से हुई। शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल आ गई। अब दूल्हे का कहना है कि उसकी दुल्हन किन्नर है और ये बात छिपा कर शादी करा दी गई। इस तरह दुल्हन पक्ष ने उसके साथ धोखाधड़ी की है।
खबर है कि सुहागरात पर जब दूल्हे को पता चला कि उसके साथ बिस्तर पर बैठी दुल्हन किन्नर है, तब वो बेहोश हो गया था। दूसरे दिन उसने ये बात अपने परिवार वालों को बताई। इस मामले में शादी कराने वाले सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कहा जा रहा है कि केस होने के बाद दुल्हन के परिवार वाले हथियार लेकर दूल्हे के घर पहुंचे और उसे मिले तोहफे और दहेज का सामान उठा ले गए। दूल्हे ने अपने मौलिक अधिकार और शादी के कानून का हवाला देते हुए कोर्ट से कहा है कि उसे इंसाफ दिया जाए।