बिहार में सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्य में पहली बार BJP की अपनी सरकार

बिहार में आज से ‘सम्राट युग’ की शुरुआत हो गई। करीब 20 साल राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी राज्य के नए मुख्यमंत्री हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मंगलवार को नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। फिलहाल, शपथ ग्रहण समारोह को संक्षिप्त रखा गया। मुख्यमंत्री के साथ केवल दो वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में जगह दी गई। जो जेडीयू कोटे से उपमुख्यमंत्री हैं, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव हैं।