मुजफ्फरनगर में प्रेमी युगल ने पुलिस से मांगी सुरक्षा, परिजनों से बताया जान का खतरा

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक प्रेमी युगल ने अपनी जान को खतरा बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। दोनों ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से संरक्षण उपलब्ध कराने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, प्रेमिका खुशबू, जो जबलपुर की रहने वाली है, ने बताया कि उसकी मुलाकात करीब पांच साल पहले पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी जितेंद्र से एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह संबंध प्रेम में बदल गया।

दोनों ने परिवार की सहमति के बिना कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन अब उनके आरोप हैं कि परिवार की ओर से इस रिश्ते का विरोध किया जा रहा है और उन्हें अलग करने का दबाव बनाया जा रहा है।

युगल का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। इसी कारण वे पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे।

Muzaffarnagar पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें उचित सुरक्षा और कानूनी मदद का आश्वासन दिया है।