उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, काशीपुर के कई कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े 23 से अधिक कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार की मौजूदगी में इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। वरिष्ठ नेता राम महरोत्रा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों तथा राज्य सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश और प्रदेश को स्थिर नेतृत्व देने में सक्षम है, जबकि कांग्रेस दिशाहीन राजनीति का शिकार हो चुकी है।

भाजपा की सदस्यता की ग्रहण
गुलजारपुर के प्रधान हरमन सिंह
कोआपरेटिव समिति कुंद्रेश्वरी के उपाध्यक्ष संदीप चौधरी
परमजोत सिंह
गुरुपाल सिंह
जसदीप सिंह
बलदेव सिंह
गुरप्रीत सिंह
शिवराज सिंह
आदित्य सिंह
साबी निज्जर
कल्पित सिंह
मनदीप सिंह
सुखपाल सिंह
परविंदर सिंह
परमजीत सिंह पम्मा
करणवीर सिंह
सीमा कुंद्रा
सुखविंदर सिंह
उदित शर्मा
जगदीप सिंह पन्नू
मोहम्मद आसिफ
मुबारक खान

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने कहा कि लगातार बढ़ता जनसमर्थन संकेत है कि भाजपा की नीतियों पर जनता का भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में काशीपुर क्षेत्र में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत की जाएगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है और विभिन्न दलों के कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।