हरियाणा में पुत्रवधू की प्रताड़ना से तंग आकर सास-ससुर ने खाया जहर, दोनों की मौत

पानीपत : पुत्रवधु और उसके परिजनों की प्रताड़ना से परेशान होकर सास-ससुर ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मतलौडा थाना क्षेत्र के नारा गांव विवासी राजेश और उनकी पत्नी सुमन ने शनिवार दोपहर को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। दोनों को गम्भीर हालत में जिला नगरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि दिल्ली की रहने वाली पुत्रवधु के साथ पहनावे को लेकर अक्सर उनकी बोलचाल होती रहती थी।

राजेश के भाई नरेश ने बताया कि उनके भाई के एक बेटा आशीष और एक बेटी हैं। आशीष ने जनवरी 2025 में दिल्ली की स्नेहा से प्रेम विवाह किया था। दोनों की सोशल मीडिया के माध्यम से बात हुई थी। शादी के बाद से ही सास ससुर के साथ पुत्रवधु का व्यवहार ठीक नही था। बहु के पहनावे और सोशल मीडिया और सक्रिय होने के कारण अक्सर झगड़ा होता रहता था। जिस कारण उनकी कई बार पंचायत भी हुई।

दो दिन पहले भी घर मे इस बात पर विवाद हुआ था। शनिवार दोपहर को राजेश ने अपने भाई को फोन कर सूचना दी कि उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान सुमन की मौत हो गई। वहीं राजेश को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। जहां ओर रविवार को राजेश की भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।