भूलकर भी कबाड़ समझकर मत फेंकें स्मार्टफोन का डिब्बा, आता है कई काम, जानें इसके फायदे

Smartphone Box Benefits: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. यही कारण है कि आज लगभग हर किसी के हाथ में एक स्मार्टफोन है. लोग नया मोबाइल खरीदते ही इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन उसके डिब्बे का क्या? बहुत से लोग स्मार्टफोन के डिब्बे को बेकार समझकर फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते आए हैं तो अब रुक जाइएगा. मोबाइल का बॉक्स फेंकना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है?

आप जिस मोबाइल डिब्बे को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, वही डिब्बा आपके बहुत काम आ सकता है. जी हां, फोन के डिब्बे पर मौजूद जरूरी जानकारी भविष्य में चोरी, वारंटी क्लेम और फ्रॉड जैसी कई समस्याओं से बचाने में मदद करती है. सिर्फ इतना ही नहीं पुराने मोबाइल को बेचते समय भी इसका बॉक्स आपके स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाने में भी मदद कर सकता है. इसलिए स्मार्टफोन का डिब्बा संभालकर रखना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं स्मार्टफोन का डिब्बा आपका किन 4 तरीकों से काम में आ सकता है.

रीसेल वैल्यू
अगर आप कुछ समय बाद अपना स्मार्टफोन बेचने की सोच रहे हैं, तो उसका ओरिजनल बॉक्स संभालकर रखना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. इसका कारण है कि स्मार्टफोन के बॉक्स के साथ फोन बेचने पर उसकी रीसेल कीमत ज्यादा मिलती है, क्योंकि ज्यादातर खरीदार पूरी पैकेजिंग वाले डिवाइस को ज्यादा भरोसेमंद मानते हैं. इससे यह पता चलता है कि फोन को ठीक तरह से मेंटेन किया गया है और सुरक्षित तरीके से रखा गया था.

वारंटी एंड रिपेयर में आता है काम
बॉक्स पर अक्सर सीरियल नंबर और IMEI नंबर जैसी जानकारियां लिखी होती हैं. ये जानकारियां वारंटी क्लेम या रिपेयर्स के लिए मददगार साबित हो सकती हैं. साथ ही साथ बाद में इन जानकारी का इस्तेमाल दूसरे कामों में भी हो सकता है.

दूसरे एक्सेसरीज भी रहेंगे सेफ
इसके साथ ही बॉक्य का एक फायदा यह भी है कि अगर फोन के दूसरे एक्सेसरीज इस्तेमाल में नहीं आ रहे हैं तो आप बॉक्स में ही सेफ रख सकते हैं. साथ ही इसमें अपने पुराने डिवाइस को भी स्टोर कर सकते हैं, जिससे धूल या गंदगी से खराब होने से स्मार्ट डिवाइस बच सकती है.

गिफ्टिंग में भी आ सकता है काम
मोबाइल का बॉक्स गिफ्ट पैकिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप अपना फोन किसी को गिफ्ट करना चाहते हैं, तो ओरिजनल पैकेजिंग में देने से उसका प्रेजेंटेशन बेहतर लगता है.इसके साथ हीइस बॉक्स का इस्तेमाल घर में छोटी और जरूरी चीजों को सुरक्षित तरीके से रखने के लिए भी किया जा सकता है.

स्मार्टफोन और टैबलेट स्टैंड
डिब्बे के निचले हिस्से या ढक्कन में अगर आप सही तरह से दो कट लगा दें, तो आप मोबाइल या टैबलेट स्टैंड तैयार कर सकते हैं. यह वीडियो कॉल करने या फिल्में देखने के लिए बहुत काम आता है. क्योंकि डिब्बे भारी कार्डबोर्ड के होते हैं, ये वजन को आसानी से संभाल लेते हैं.