रेप केस में 14 साल तक काटा सजा, बाहर आया तो, बार-बार किया बेटी का बलात्कार, डेढ़ साल बाद…

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में पुलिस ने बिहार के रहने वाला एक ऐसा आरोपी, जो पहले ही एक नाबालिग के साथ रेप करने के मामले में 14 साल जेल में काट चुका है. अक्सर लोग अपनी गलती से सुधरते हैं, लेकिन इस आरोपी ने सारी हदें पार कर दीं. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

मोहम्मद अरशद, एक ऐसा दरिंदा जिसने साल 2007 में एक नाबालिग से कुकर्म और उसकी हत्या की थी. जिसके बाद दोषी पाए जाने पर उसे 14 साल की सजा सुनाई गई थी. वहीं जब वह रिहा हुआ तो वह सुधरा नहीं बल्कि इस बार उसने 15 साल की उस बेटी को ही अपनी दरिंदगी का निशाना बना डाला, जिसे उसने गोद लिया था.

बेटी का करता रहा रेप

बताया जाता है कि मोहम्मद अरशद साल 2024 में जेल से रिहा हुआ था. इसके बाद उसने एक 15 साल की बच्ची को गोद ले लिया और उसके भरण पोषण का वादा किया. लेकिन उस दरिंदे ने नाबालिग बेटी से डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा. आरोपी पीड़िता को धमकी देता था, जिससे वह किसी को बताए नहीं और वह खुद ही उसे स्कूल छोड़ने और लेने जाता था. पीड़िता ने परेशान होकर अपनी मां को पूरी आपबीती बताई.

मामले की जांच जारी
यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने 25 जून 2025 को आरोपी के खिलाफ सेवर थाने में मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया था और इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. हाल ही में जब उसकी लोकेशन पता लगी तो पुलिस टीम बिहार के पूर्णिया पहुंची और उसे नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर ले आई. फिलहाल आरोपी फिर से सलाखों के पीछे है. उसके खिलाफ एक्शन जारी है