राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, आज हीटवेव का अलर्ट:पावर स्टेशन में आग लगी

जयपुर। राजस्थान में शनिवार को गर्मी सामान्य रही। अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य या उससे थोड़ा नीचे दर्ज हुआ। सीकर, हनुमानगढ़, जालोर, सिरोही में तापमान 40 डिग्री सेल्सिसस से नीचे रहा।

बीकानेर, चूरू, बाड़मेर, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेलिसयस के बीच दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने राज्य में अगले सप्ताह से गर्मी तेज होने की संभावना जताई है।वहीं, रविवार को राज्य के 8 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

ये जिले सबसे गर्म रहे

कैसा रहा 24 घंटे में मौसम: सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, अजमेर के एरिया में दिन में धूप थोड़ी कमजोर रही, जबकि पश्चिमी राजस्थान के जिले बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर में तेज धूप रही। इन जिलों में हीटवेव का भी असर रहा। शनिवार को सबसे ज्यादा गर्मी फलोदी में रही, जहां का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रहा।

आगे कैसा रहेगा मौसम: मौसम केंद्र के अनुसार 4 दिन तक बारिश की संभावना नहीं है। हीटवेव के साथ गर्मी भी बढ़ेगी। राज्य के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ने की आशंका है।

राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम

जयपुर: शनिवार को दिनभर तेज गर्मी रही। तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 28.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। जयपुर में अगले तीन-चार दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।