नवरात्रि के 9 दिन के मुत‍ाबिक पहने ये शुभ रंग, प्रसन्‍न हो जाएंगी मां दुर्गा, हर काम में मिलेगी सफलता

Shardiya Navratri 9 Days Colours 2025: मां दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि जल्‍द शुरू होने वाला है. शारदीय नवरात्रि उत्‍सव की नवरात्रि हैं, इसमें मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्‍थापित की जाती हैं, गरबा रास खेला जाता है. अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक 9 दिन चलने वाली नवरात्रि में हर दिन माता के एक स्‍वरूप की पूजा होती है. साथ ही इन 9 दिनों में तिथि के अनुसार संबंधित रंग पहना जाता है. 9 दिन में 9 खास रंगों के कपड़े पहनने से सौभाग्‍य बढ़ता है, सकारात्‍मकता और सुख-समृद्धि बढ़ती है. इस साल नवरात्रि 22 सितंबर से प्रारंभ हो रही हैं और 1 अक्‍टूबर को महानवमी के दिन समाप्‍त होंगी. जानिए किस तारीख को मां दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाएगी और नवरात्रि के किस दिन कौनसा रंग पहनना शुभ होगा.

नवरात्रि के 9 दिन के 9 रंग और माता का स्‍वरूप
22 सितंबर 2025 – प्रतिपदा तिथि के दिन मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. नवरात्रि के पहले दिन सफेद रंग पहनना शुभ होता है.
23 सितंबर 2025 – नवरात्रि की द्वितीया तिथि मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. नवरात्रि के दूसरे दिन लाल रंग के कपड़े पहनें.
24 सितंबर 2025 – नवरात्रि की तृतीया तिथि पर मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. नवरात्रि के तीसरे दिन गहरा नीला रंग पहनें.
25 सितंबर 2025 – इस साल चतुर्थी तिथि 2 दिन पड़ रही है. चौथे दिन पीला रंग पहनें.

26 सितंबर 2025 – नवरात्रि की चतुर्थी तिथि मां कुष्मांड को समर्पित है. इस दिन हरा रंग पहनें.
27 सितंबर 2025 – नवरात्रि की पंचमी तिथि के दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. इस दिन स्लेटी रंग पहनना शुभ रहेगा.
28 सितंबर 2025 – नवरात्रि की षष्‍ठी तिथि मां कात्यायनी को समर्पित है. इस दिन नारंगी रंग पहनें.
29 सितंबर 2025 – नवरात्रि की सप्‍तमी तिथि के दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. इस दिन मोरपंखी हरा रंग पहनना शुभ होता है.
30 सितंबर 2025 – नवरात्रि की अष्‍टमी तिथि के दिन मां महागौरी को समर्पित है. महाअष्‍टमी की पूजा बहुत महत्‍वपूर्ण होती है. इस दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ होता है.
1 अक्टूबर 2025 – नवरात्रि की नवमी तिथि मां सिद्धिदात्री को समर्पित है. इस दिन नवरात्रि का समापन होता है. नवरात्रि के आखिरी दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनें.