बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में नौतपा की चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अचानक राहत की खबर दी है. बिलासपुर-अंबिकापुर-सूरजपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. रायपुर में आज आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ धूलभरी आंधी और गरज-चमक की संभावना है. अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. जबकि तेज हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. आईएमडी ने 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. तेज हवाओं. गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना जताई गई है. उत्तर झारखंड के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आ रही हैं. जिससे नौतपा के बीच भी मौसम ने करवट ली है.
मौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग ने आज 29 मई को 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें तेज आंधी. गरज-चमक और मूसलाधार बारिश शामिल है. बस्तर संभाग के जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. 8 जिलों में येलो अलर्ट के तहत हल्की बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की आशंका है. बिलासपुर-अंबिकापुर में शुक्रवार को बारिश ने कहीं राहत दी है तो कई इलाकों में आंधी से पेड़ गिरे और बिजली गुल हो गई. आसपास के कई इलाकों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारे गिरी हैं. तेज हवाओं के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है.
बिलासपुर-अंबिकापुर में मौसम ने अचानक मिजाज बदला
बिलासपुर और अंबिकापुर में झमाझम बारिश से राहत नौतपा के पांचवें दिन मौसम ने अचानक मिजाज बदला. सुबह से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई. गरज-चमक के साथ बरसते बादलों ने उमस भरी गर्मी से राहत दी. हालांकि कई इलाकों में बिजली गुल रही. सरकंडा, मंगला, अमेरी और नेहरू नगर में पेड़ की टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.
रायपुर में धूलभरी आंधी, बादल छाए, भीषण गर्मी के मौसम में आया चेंज
रायपुर में धूलभरी आंधी की चेतावनी राजधानी रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने धूलभरी आंधी. गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 44°C और न्यूनतम 29°C रहने का अनुमान है. 30 मई को भी यही स्थिति बनी रह सकती है. नौतपा के बीच मिली राहत नौतपा के दौरान भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को कल की बारिश से बड़ी राहत मिली. अंबिकापुर और सूरजपुर में जमकर बारिश हुई. दुर्ग 45.5°C के साथ सबसे गर्म रहा. लेकिन अब नमी वाली हवाओं से मौसम सुहाना होने लगा है. बिजली विभाग पर पड़ी चुनौती तेज हवाओं से कई जगह पेड़ और टहनियां गिरने से बिजली लाइनें प्रभावित हुईं. सरकंडा के बंधवापारा में लोगों ने बिजली कटौती पर हंगामा किया. बिजली विभाग की टीम देर रात तक टहनी हटाने में जुटी रही.
छत्तीसगढ़ में क्यों बदला मौसम, आईएमडी ने बताया कारण, आंधी-बारिश से कुछ राहत
मौसम बदलाव के पीछे सिस्टम उत्तर झारखंड में चक्रवाती परिसंचरण और यूपी से आंध्र तक ट्रफ लाइन सक्रिय है. इनके कारण नमी वाली हवाएं छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं. गर्म हवा और नमी के मेल से थंडरस्टॉर्म की स्थिति बन रही है.