हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का बुरा हाल, दहाडती अस्पताल पहुंची ममता तो…

Abhishek Banerjee in critical condition following the attack; Mamata rushes to the hospital in a furious rage...
Abhishek Banerjee in critical condition following the attack; Mamata rushes to the hospital in a furious rage...

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, ‘शासक हत्यारे बन गए हैं। भाजपा शर्म करो।’ मालूम हो कि पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में शनिवार को अभिषेक बनर्जी के ऊपर हमला हुआ। हमले के बाद अभिषेक को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां शाम को ममता बनर्जी उनसे मिलने पहुंचीं।

हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘अगर मेरे साथ तैनात दो सुरक्षा अधिकारी इस घटना की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे रहे हैं, फिर भी यहां कोई अतिरिक्त बल नहीं पहुंच रहा है, तो यह साफ है कि उच्च अधिकारी चाहते हैं कि यह पूरा घटनाक्रम जारी रहे। राज्य सरकार की ओर से इसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है। इससे स्पष्ट होता है कि जिस तरह यहां एक व्यक्ति की मौत हुई है, उसी तरह 2-4 और मौतें हों, तभी उन्हें शांति मिलेगी। उन्हें जो करना है करने दीजिए। हमारे पास हर चीज का रिकॉर्ड मौजूद है। हम अदालत जाएंगे। इस मामले में लड़ाई लड़ने के लिए मैं सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा।’

अभिषेक बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
टीएमसी सांसद ने आगे कहा, ‘उन्होंने मुझ पर ईंट फेंकी, अंडा फेंका और पत्थरबाजी की। आप ही बताइए, यह क्या है? इसके बावजूद आसपास मौजूद लोग, इलाके के लोग हमसे मिल रहे हैं और प्यार व सम्मान दे रहे हैं। जो लोग यहां गुंडागर्दी कर रहे हैं, उनसे जाकर पूछिए। हमारे पास पूरी घटना का वीडियो सबूत है। पास में एक कम्युनिटी हॉल है। सुबह 11 बजे से ही वहां गुंडों को इकट्ठा करके रखा गया था ताकि वे पत्थरबाजी कर सकें। मेरे चश्मे की हालत देखिए। ईंट लगने से मेरी आंख पर चोट आई है और मैं आंख नहीं खोल पा रहा हूं। मुझे पीठ, सीने, हाथ और पैर पर भी मारा गया है। मैं हेलमेट पहने हुए था, नहीं तो मेरा सिर फट जाता। वे मेरे शरीर को गिरा सकते हैं, लेकिन मेरे इरादे मजबूत हैं। मेरा जज्बा और उत्साह अब भी कायम है और यह सिर कभी नहीं झुकेगा।’

भाजपा ने क्या दी प्रतिक्रिया
अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘सबसे पहले मैं इसकी निंदा करूंगा। मेरी जनता से अपील है कि कानून-व्यवस्था को अपने हाथों में न लें। हम जानते हैं कि तृणमूल कांग्रेस, खासकर अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जनता में काफी आक्रोश है। क्योंकि जब वे सत्ता में थे तो उन्होंने आम जन व भाजपा के नेताओं के साथ गलत लहजे से बात किया… बंगाल की जनता ने उन घटनाओं को देखा है और जनता में इसका आक्रोश है… फिर भी जनता से अपील है कि शांति बनाए रखें। तृणमूल को जो करना था उन्होंने वो कर लिया। अब हमें बंगाल को सुधारना है।’

सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘चुनाव से पहले अभिषेक बनर्जी ने खुलेआम भाजपा के कार्यकर्ताओं को धमकाया, अमित शाह जो केंद्रीय गृह मंत्री हैं उनका नाम लेकर चुनौती देना, मुख्यमंत्री जब नेता प्रतिपक्ष थे, उनकी गाड़ी पर बार-बार हमला करवाया गया। इसके पीछे अभिषेक बनर्जी का नेटवर्क था लेकिन आज पासा पलट गया है। फिर भी मैं अपील करूंगा कि हमें बंगाल को सुधारना है और बंगाल की राजनीति को हिंसामुक्त बनाना है।’