अफेयर का खुला राज तो महिला ने तीन बच्चों को मार डाला, खुद पिया फिनाइल

अहमदाबाद: गुजरात के वलसाड जिले में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद अपने तीन बच्चों को मार डाला। इसके बाद खुद भी फिनाइल पी लिया। महिला को गंभीर स्थिति में अहमदाबाद में भर्ती कराया गया है। महिला ने यह कदम उठाया जब उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पति को पत चल गया। इसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह सामने आया है कि महिला ने अपने बच्चों को भी फिनाइल पिला दिया था। इसके बाद खुद फिनाइल पी लिया था। पुलिस ने एक महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

अफेयर के खुलासे पर उठाया कदम

वलसाड के डिप्टी एसपी जेके पटेल के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपने बच्चों को मार डाला है, जिसके बाद जांच शुरू की गई। पटेल ने कहा कि हमें सूचना मिली कि एक महिला ने अपने बच्चों को मार डाला है। जांच करने पर हमें पता चला कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, क्योंकि पति को अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चल गया था। पुलिस ने बताया कि यह घटना पति-पत्नी के बीच घरेलू झगड़े के बाद हुई, जब पति को अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला। जांच के दौरान पता चला कि महिला ने कथित तौर पर बच्चों को फिनाइल पिलाया और बाद में खुद भी पी लिया।

अस्पताल में चल रहा है इलाज

डिप्टी एसपी जे के पटेल ने आगे कहा कि उसने अपने बच्चों को फिनाइल पिलाया था और खुद भी पी लिया था। हमें वह बेहोशी की हालत में मिली और हमने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि महिला बेहोशी की हालत में मिली थी और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने तीन बच्चों को जहर देकर और गला घोंटकर मार डाला, और उसके बाद खुद फिनाइल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। फिलहाल उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।