शादी केवल दो लोगों का रिश्ता नहीं है. भारतीय समाज में शादी दो परिवार का रिश्ता होता है. ऐसे में अक्सर लोग रिश्ता देखते समय केवल लड़के नौकरी और मोटी सैलरी को देखकर फैसला लेते हैं. आज के समय में लोग रिश्ता देखते समय केवल लड़के की कमाई को ही खुशहाल शादी मानते हैं. सैलरी जरूरी है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि सफल शादी के लिए अच्छी सैलरी बेहद जरूरी है. अगर आप बेटी की शादी के लिए लड़का देख रहे हैं तो आपको शादी करने से पहले कुछ सवाल करने चाहिए.
शादी और रिश्ते को लेकर सोच
सबसे पहल ससमझने की कोशिश करें कि लड़का शादी को किस नजरिए से देखता है. उसके लिए शादी केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी है या फिर वह शादी को सम्मान का रिश्ता मानता है. शादी के बाद जीवन में कई तरह के उतार चढ़ाव आते हैं. ऐसे में समझदार इंसान की शादी को लंबे समय तक संभाल सकता है.
करियर और भविष्य की तैयारी
आज के समय लड़की के लिए रिश्ता देखते समय केवल नौकरी देखना काफी नहीं होता है. लड़के से भविष्य के बारे में भी जानना चाहिए. वह खुद को आने वाले सालों में कहां देखता है. वह अपने करियर को किस दिशा में ले जाना चाहता है. इससे समझ आता है कि वह अपने जीवन में विकास और स्थिरता किसे महत्व देता है.
पत्नी को लेकर नजरिया
आज के समय में लड़कियां नौकरी करती हैं. इस दौरान लड़के से सवाल जरूर करना चाहिए कि शादी के बाद पत्नी के करियर और काम करने को लेकर क्या सोच रखता है. अगर लड़का पत्नी के सपनों और लक्ष्यों का सम्मान करता है तो यह अच्छा संकेत हो सकता है.
जिम्मेदारियों को बांटना
शादी के बाद घर और परिवार की जिम्मेदारियों को बांटने को लेकर राय जानना बेहद जरूरी है. लड़का घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर क्या राय रखता है. क्या उसे लगता है कि घर का काम केवल महिलाओं का काम होता है. इस तरह के सवाल आप सामने वाले के व्यवहार और सोच के बारे में जान सकते हैं.