बदायूं। जिले में आयोजित होने जा रही पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां परिवहन निगम ने भी कर ली हैं। इसके लिए सभी रोडवेज बसों को लगा दिया गया है। आठ और नौ जून को जिले में करीब 34 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने आ रहे हैं। उनके आने-जाने की सारी व्यवस्थाएं करा दी गई हैं। सबसे ज्यादा संभल, लखीमपुर खीरी, हापुड़ और बरेली जिले से अभ्यर्थी आ रहे हैं। सभी जिलों के लिए बसों के दोहरे चक्कर लगवाए जाएंगें।
सभी जिलों में लगाएंगी दोहरे चक्कर
जिले में आठ और नौ जून को पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित होती। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासनिक की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। यह परीक्षा दो दिन लगातार होगी और यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में 33,984 अभ्यर्थी परीक्षा देने आ रहे हैं और यह अभ्यर्थी आसपास के 10 जिलों से परीक्षा देने आ रहे हैं।
आठ और नौ जून को होगी पुलिस भर्ती परीक्षा
इसके लिए परिवहन निगम की ओर से 130 सरकारी और 43 अनुबंधित बसों को लगा दिया गया है। सभी बसों के दोहरे चक्कर लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रयास यह किया जाएगा कि सभी जिलों के अभ्यर्थी अपने-अपने गंतव्य को पहुंच सकें। रोडवेज बस अड्डे पर जिस जिले के यात्री सबसे ज्यादा होंगे, वहां के लिए रोजवेस बस पहले भिजवाई जाएगी। इससे सभी अभ्यर्थी अपने-अपने गंतव्य को पहुंच सकेंगे।
ये आएंगे अभ्यर्थी
अमरोहा- 1292
बरेली- 2569
हापुड़- 3106
लखीमपुर खीरी- 7406
पीलीभीत- 2568
रामपुर- 887
संभल- 8954
शाहजहांपुर- 2569
मैनपुरी- 1485
फर्रखाबाद- 1485