शिमला। वीरवार को ऊना में लू और 43 डिग्री तापमान जबकि वीरवार रात और शुक्रवार को चली आंधी और वर्षा ने 11.6 डिग्री तक तापमान गिरा दिया। ऊना का दिन का तापमान 32.4 डिग्री, बिलासपुर में भी 11.6 डिग्री दिन के तापमान में गिरावट से 28.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान जून माह में कसौली में मानसून से पूर्व चौबीस घंटों के दौरान रिकॉर्ड 105 मिलीमीटर जबकि धर्मपुर में 86.6, धौलाकुआं में 43.5, पालमपुर में 40, सोलन में 34.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
प्रदेश ऊंची चोटियों रोहतंगा, बारालाचा और कुंजुम में हिमपात हुआ है। ताजा हिमपात और वर्षा के बाद अचानक से पहाड़ों पर ठंड जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम सुहावना बन गया है और गर्मी के कड़े तेवरों से राहत मिली है। जबकि कृषि के लिए भी ये वर्षा लाभदायक है। कई स्थानों पर खरीफ की फसलों की बुआई के बाद सिंचाई करनी पड़ रही थी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी किन्नौर ओर लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में आंधी और वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। धर्मशाला में शनिवार को भारी और अफगानिस्तान के मध्य खेले जाने वाले मैच के दौरान भी वर्षा का अनुमान है।
वीरवार रात और शुक्रवार को हुई वर्षा के कारण कुल्लू के भुंतर में 9.9, मनानी में 8.9, मंडी में 8.6 डिग्री की गिरावट आई है। उधर न्यूनतम तापमान में दो से सात डिग्री तक की गिरावट आई है। ऐसे में रात को पड़ रही गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम के आगामी एक सप्ताह तक ऐसा ही रहने का अनुमान है। हालांकि, रविवार से वर्षा कुछ कम अवश्य होगी।