Trillionaire Musk: Nasdaq पर SpaceX के रिकॉर्डतोड़ इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के बाद एलन मस्क आधिकारिक तौर पर आधुनिक इतिहास के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं. इनकी कुल संपत्ति $1.1 ट्रिलियन के आंकड़े को पार कर गई है.
कैसे ट्रिलियन डॉलर के मालिक बने मस्क?
SpaceX के शेयर $135 प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए, इससे कंपनी का कुल वैल्यूएशन करीब $1.77 ट्रिलियन पहुंच गया है. SEC प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, कंपनी में मस्क की लगभग 42% हिस्सेदारी है. इसकी वैल्यू करीब $866 बिलियन आंकी गई है. यही IPO उनकी संपत्ति को ट्रिलियन डॉलर के स्तर तक पहुंचाने का सबसे बड़ा कारण बना.
15 साल में अरबपति से ट्रिलियनेयर तक का सफर
Elon Musk ने पहली बार 2011 में वैश्विक अमीरों की सूची में अरबपति का दर्जा हासिल किया था. ठीक 15 साल बाद टेस्ला की तेजी से बढ़ी वैल्यू और SpaceX की लिस्टिंग ने उनकी संपत्ति में तीन और शून्य जोड़ दिए. $1.1 ट्रिलियन की संपत्ति का पैमाना समझना आसान नहीं है. वैश्विक संपत्ति डिटेल के अनुमानों के अनुसार, मस्क सैद्धांतिक रूप से दुनिया के 8 अरब लोगों में से प्रत्येक को लगभग ₹8,000 दे सकते हैं. इस डिस्ट्रीब्यूशन पर लगभग $800 बिलियन खर्च होंगे, इसके बाद भी उनके पास करीब $300 बिलियन की संपत्ति बची रहेगी.
SpaceX IPO बना सबसे बड़ा गेमचेंजर
Musk की संपत्ति में अब SpaceX की हिस्सेदारी सबसे बड़ा योगदान दे रही है. टेस्ला में उनकी 11% हिस्सेदारी की कीमत लगभग $260 बिलियन है, जबकि SpaceX अब उनकी कुल संपत्ति का करीब 80% हिस्सा बन चुका है. कंपनी का Musk के AI स्टार्टअप xAI के साथ हुआ बड़ा विलय और स्टारलिंक ब्रॉडबैंड डिवीजन द्वारा 2025 में हासिल किए गए $11.4 बिलियन के रेवेन्यू ने भी निवेशकों का भरोसा मजबूत किया.
कई देशों की अर्थव्यवस्था से बड़ी संपत्ति
$1.1 ट्रिलियन की नेटवर्थ के साथ एलन मस्क की संपत्ति अब कई देशों की पूरी अर्थव्यवस्था से भी बड़ी हो चुकी है.
ताइवान की अनुमानित GDP (~$968 बिलियन) से करीब $132 बिलियन अधिक
आयरलैंड की GDP (~$779 बिलियन) से करीब $321 बिलियन अधिक
स्वीडन की GDP (~$760 बिलियन) से करीब $340 बिलियन अधिक
सिंगापुर की GDP (~$660 बिलियन) से करीब $440 बिलियन अधिक
इतनी बड़ी संपत्ति के बावजूद मस्क की 90% से ज्यादा दौलत अभी भी इक्विटी में लॉक है. SpaceX के शेयरों पर लागू 366 दिनों की इंसाइडर लॉकअप अवधि के कारण वे अगले एक साल तक अपनी हिस्सेदारी बेच नहीं सकते.