दुनिया का सबसे अमीर मंदिर कौन सा है और उसके पास कितना खजाना है?

World richest hindu temple: अपनी भव्यता और आस्था के लिए भारत में कई प्राचीन मंदिर जानें जाते हैं. इनमें से कुछ मंदिर अपने अपार खजाने के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर हैं. आज हम आपको दुनिया के सबसे अमीर मंदिर के बारे में बताएंगे. ये मंदिर भारत के केरल राज्य में स्थित है. इस मंदिर का नाम श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर है. ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है. इसकी बनावट और इतिहास बेहद अनोखा है. सदियों से ये मंदिर लोगों की आस्था का एक बड़ा केंद्र रहा है.

श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर को अधिकारिक तौर पर विश्व का सबसे धनी मंदिर माना जाता है. इस मंदिर की देखरेख सदियों से त्रावणकोर का शाही परिवार करता आ रहा है. इस मंदिर के नीचे कई गुप्त तहखाने बने हुए हैं. इन तहखानों को नेत्रकल या वॉल्ट भी कहा जाता है. साल 2011 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इसके कुछ तहखानों को खोला गया था. जब इस प्राचीन मंदिर के दरवाजे खुलें तो पूरी दुनिया हैरान हो गई थी. उसमें सोने और हीरों का ऐसा भंडार था जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की जा सकती थी.

मंदिर में कितना खजाना था?
इस मंदिर के पास कितना खजाना है इसका सटीक अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है. खोले गए तहखानों से सोने की विशाल मूर्तियां बरामद हुई थीं. इसके साथ ही शुद्ध सोने के प्राचीन सिक्के और अनमोल हीरे जवाहरात मिले थे. शुरुआती अनुमानों के अनुसार केवल इन खुले हुए तहखानों के खजाने की कीमत लगभग 1 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक आंकी गई थी.

इतिहासकार मानते हैं कि इसकी वास्तविक और ऐतिहासिक कीमत इससे कई गुना ज्यादा है. इसमें प्राचीन कलाकृतियां और कीमती मुकुट भी शामिल हैं. इस मंदिर में कुल छह मुख्य तहखाने हैं जिन्हें ए से लेकर एफ तक नाम दिया गया है. इनमें से वॉल्ट बी यानी तहखाना बी आज तक पूरी तरह नहीं खोला जा सका है.

मंदिर को लेकर हैं कई रहस्यमयी कहानियां?

इस दरवाजे को लेकर कई तरह की रहस्यमयी कहानियां प्रचलित हैं. माना जाता है कि इस दरवाजे को किसी खास मंत्र या नाग पाशम से बंद किया गया है. लोग मानते हैं कि इसे जबरदस्ती खोलने से बड़ी आपदा आ सकती है. यही वजह है कि इस आखिरी मंदीर के दरवाजे को अभी तक बंद ही रखा गया है. इसके पीछे बहुत गहरा सस्पेंस बना हुआ है.

पद्मनाभस्वामी मंदिर का ये खजाना केवल धन दौलत नहीं है. ये हमारी प्राचीन संस्कृति और इतिहास की एक अमूल्य धरोहर है. आज इस मंदिर की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है. आधुनिक तकनीक और सुरक्षा बल चौबीसों घंटे इसकी निगरानी करते हैं. इतना ही नहीं दुनिया भर से पर्यटक इस पावन स्थल के दर्शन करने के लिए केरल आते हैं. ये मंदिर आस्था, वास्तुकला और रहस्य का संगम है जो लोगों को बहुत पसंद आता है.