‘ओह मैं Gay …’, Mouni Roy ने सेक्सुएलिटी पर सवाल करने वालों को दिया करारा जवाब; सबकी बोलती कर दी बंद

नई दिल्ली। सूरज नांबियार से 4 साल की शादी टूटने के बाद अब मौनी रॉय ने निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने उनकी सेक्सुअल ओरिएंटेशन पर हमेशा सवाल उठाने वाले और उन्हें उनकी सहेलियों के साथ पिक्चर पोस्ट करने पर ट्रोल करने वालों को ऐसा जवाब दिया है, जिससे सबकी बोलती बंद हो गई।

मौनी रॉय को लेकर लगातार उड़ रहे थे रूमर्स
जब मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी टूटी तो लोगों ने उसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेस की निजी जिंदगी और च्वाइस को लेकर तरह-तरह की बातें बनाई। हाल ही में मौनी रॉय ने मोनिका शर्मा के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में खुलकर दिल की बातें की। इस दौरान जब ‘नागिन’ एक्ट्रेस से यह पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में सबसे बड़ी अफवाह क्या सुनी है, तो बिना सोचे तपाक से जवाब देते हुए मौनी ने कहा कि ‘मैंने सुना है कि मैं गे हूं।”

मौनी रॉय ने सूरज से सेपरेशन के दौरान कैसे उनकी दोस्तों ने उन्हें संभाला यह भी बताया। एक्ट्रेस ने कहा, “मैं खुद को बहु लकी मानती हूं कि मेरे पास हमेशा मेरे दोस्तों और परिवार का साथ रहा है, जो मेरे लिए रॉक की तरह खड़े होते हैं।”

मेरे पास हमेशा अच्छी गर्लफ्रेंड्स रही हैं- मौनी रॉय
मौनी रॉय ने यह भी बताया कि कैसे मुश्किल घड़ी में सबसे ज्यादा फीमेल फ्रेंड्स ने उनकी मदद की। एक्ट्रेस बोलीं, “मुझे सपोर्ट करने के लिए मेरे पास हमेशा बहुत अच्छी गर्लफ्रेंड्स रही हैं। वह मेरे अच्छे समय में और बुरे समय में मेरे साथ थीं। आपकी जिंदगी में ऐसी महिलाओं का होना बहुत जरूरी है, जो हमेशा आपका हौसला बढ़ाए। मेरी गर्लफ्रेंड्स सबसे बेस्ट हैं। मैं गे नहीं हूं।”

आपको बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार का रिश्ता टूटने के बाद सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी को काफी ट्रोल किया गया था, जिसके बाद सूरज नांबियार ने तीसरे इंसान का नाम लिए बिना ही यह क्लियर किया कि वह और उनकी पत्नी म्यूचल अंडरस्टेंडिग से अलग हुए हैं, इसमें कोई और इन्वॉल्व नहीं है। आपको बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी 2022 में हुई थी। 4 साल बाद यह कपल एक-दूसरे से जुदा हो गया।