बॉलीवुड स्टार्स के रिलेशनशिप, डेटिंग और उनकी लाइफ में होने वाली हर छोटी बड़ी बातों पर फैंस अक्सर अपनी निगाहें बनाए रखते हैं. ऐसे में जब सेलेब्स सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन होस्ट करते हैं, तो कई बार उन्हें ऐसे अनोखे सवालों का सामना करना पड़ता है जो उन्होंने कभी सोचे नहीं होते हैं. हाल ही में कुछ ऐसा ही सलमान खान की भाभी और अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान के साथ हुआ. उन्होंने कुछ समय पहले ही ये सेशन होस्ट किया था, जिसमें लोगों ने उनके काम के साथ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल किए. वहीं ज्यादातर सवाल उनकी मैरिड लाइफ से जुड़े हुए थे. इस सेशन के दौरान कई लोगों ने उनकी बेटी और उसके नाम के बारे में भी पूछा, जिसका जवाब शूरा ने तुरंत दिया.
लेकिन शूरा खान के इस आस्क मी एनीथिंग में एक ऐसा सवाल भी पूछा गया, जिसे सुनकर वो हैरान रह गईं. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस सेशन में सिर्फ शुरा के करियर या बेटी को लेकर सवाल नहीं किया, बल्कि उनके पति अरबाज को लेकर भी कई अजीब तरह की बातें पूछ डालीं. इन सवालों को देखने के बाद शूरा भड़क गईं और उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने का फैसला कर लिया.
शूरा ने दिया करारा जवाब
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के इस सेशन में एक यूजर ने शूरा खान और अरबाज खान के बीच उम्र के फासले को लेकर सवाल करते हुए कहा, ‘क्या आप बुड्ढे आदमी के साथ खुश हैं?’. इस सवाल को देखने के बाद सलमान खान की भाभी को गुस्सा आ गया और उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया. शुरा ने इस सवाल पर जवाब देते हुए कहा, ‘क्या बात करते हो? वो कोई बुड्ढे नहीं है बल्कि लिमिटेड एडिशन विंटेज मॉडल हैं.’ शूरा के इस जवाब से मालूम पड़ता है कि दोनों का रिश्ता कितना गहरा है और दोनों इंटरनेट की नेगेटिविटी का असर अपने रिश्ते पर नहीं पड़ने दे रहे हैं.
सलीम खान ने रखा अरबाज की बेटी का नाम
शूरा के इस सेशन में कई लोगों ने उनकी मैरिड लाइफ को लेकर सवाल करते हुए पूछा, ‘उनकी शादीशुदा जिंदगी कैसी चल रही है?’ इस पर शूरा ने लिखा कि ‘मस्त’. वहीं अपने इस आस्क मी एनीथिंग सेशन के आखिर में शूरा ने बताया कि इस सेशन में करीब 80 पर्सेंट लोगों ने उनकी बेटी सिपारा को लेकर सवाल किए. इस दौरान एक यूजर ने पूछा कि सिपारा का नाम किसने रखा है. जिसका जवाब देते हुए शूरा ने बताया कि उनकी और अरबाज की बेटी का नाम सलीम खान (जो बच्ची के दादा हैं) ने रखा है.
इंटिमेट सेरेमनी में किया था निकाह
आपको बता दें कि अरबाज खान और शूरा खान ने साल 2023, दिसंबर में एक इंटिमेट सेरेमनी मे शादी की थी. इस शादी समारोह में केवल दोनों के परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए थे. वहीं शादी के करीब दो साल बाद ही दोनों के घर में उनकी बेटी सिपारा ने जन्म लिया. अरबाज और शूरा ने अपनी बेटी का चेहरा अब तक मीडिया और फैंस के सामने रिवील नहीं किया है.
शूरा खान के बारे में बात करें तो वो एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं. उन्होंने रवीना टंडन के साथ काफी लंबे समय तक काम किया, जिसके बाद शूरा ने पटना शुक्ला के साथ कई प्रोजेक्ट में काम किया और इन्हीं में से एक के सेट पर अरबाज से उनकी मुलाकात हुई थी.