ब्रेकअप बाद भी यादों में रहता है एक्स, दिल में होता है दर्द, भारीपन दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीका

रिश्ता सालों पुराना हो या कुछ महीने का ही हो, लेकिन ब्रेकअप के बाद दर्द को बहुत परेशान करता है. ब्रेकअप का दर्द पेनकिलर से भी ठीक नहीं होता है. ब्रेकअप के बाद इंसान के दिल में भारीपन महसूस होता है. इस दौरान इंसान दिल और दिमाग के बीच संघर्ष करता है. ब्रेकअप के बाद इंसान पुरानी यादों लेकर बार-बार परेशान रहती है. ब्रेकअप के बाद अक्सर इंसान अकेला महसूस करते हैं. ब्रेकअप के बाद किसी भी काम में मन नहीं लगता है. ऐसे में इंसान डिप्रेशन का शिकार होने लगता है. आइए जानते हैं ब्रेकअप के दर्द को कैसे कम करें.

जब इंसान प्यार में होता है तो दिमाग में डोपामिन और ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होते हैं जो कि खुशी और जुड़ाव का एहसास करता है. वहीं ब्रेकअप के बाद इन हार्मोन का लेवल कम होता है जिस वजह से इंसान को इमोशनली दर्द महसूस होता है. इसी वजह से इंसान को बार-बार एक्स की याद आती है. नींद नहीं आती है और किसी भी काम में मन नहीं लगता है.

इमोशन को एक्सेप्ट करें
ब्रेकअप के बाद सबसे पहले अपने इमोशन्स को एक्सेप्ट करें. अगर आपको रोना आ रहा है. तो आपको रोना चाहिए. ब्रेकअप के बाद ये नहीं बोलना चाहिए कि मैं बहुत स्ट्रॉन्ग हूं नहीं रोना है. आप अपने इमोशन्स को जाहिर करें. रोने से मन हल्का होता है. वहीं दुख भी बाहर होता है. आप अकेले में रो सकते हैं.

ट्रिगर्स कैसे दूर करें
पुरानी फोटो, वीडियो को देखने से चीजें ट्रिगर्स होती है. आप सोशल मीडिया पर एक्स के प्रोफाइल को स्ट्रॉक करते हैं तो आप ऐसा करना बंद कर दें. इससे दिमाग बार-बार रिवाइंड मोड में जाएगा. इससे स्ट्रेस नहीं बढ़ेगा.

खुद को बिजी रखें
ब्रेकअप के बाद खुद को खाली समय जरूर दें. ब्रेकअप के योगा, वॉक कर सकते हैं. इसके अलावा नई स्किल सीख सकते हैं. वर्कआउट करें खुद की बॉडी बनाएं. ऐसा करने से वर्कआउट ब्रेकअप का पेन खत्म हो जाता है.

एक्सप्लोर करें
ब्रेकअप के बाद दर्द से निकलने के लिए खुद को एक्सप्लोर करें. एक्सप्लोर करने से आप ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकल सकते हैं. इसके लिए आप पेंटिंग, राइटिंग या फिर घूमने के लिए नई जगह पर जा सकते हैं. आप ट्रेकिंग, राइडिंग करके अपने मन को हल्का कर सकते हैं. इससे दिल को सुकून मिलेगा.