भाकियू तोमर मुजफ्फरनगर , खतौली, मंसूरपुर व रोहाना में आज रोकेंगे ट्रेन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन द्वारा 35 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर, खतौली, मंसूरपुर और रोहाना में ट्रेन रोकने की घोषणा की गई है। किसान 11 बजे से 2 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम करेंगे। संजीव तोमर ने सरकार से गन्ने का भाव, यूरिया की किल्लत, और किसानों के लिए अन्य मांगों के समाधान की अपील की है।

भाकियू तोमर मुजफ्फरनगर , खतौली, मंसूरपुर व रोहाना में आज रोकेंगे ट्रेन
भारतीय किसान यूनियन तोमर के नेतृत्व में मंगलवार को किसानों की 35 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर , खतौली, मंसूरपुर व रोहाना में ट्रेन रोकने का ऐलान किया गया है। यूनियन के पदाधिकारियों को इसके लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेलवे ट्रैक जाम कर ट्रेन रोकने के लिए मध्यान्ह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. संजीव तोमर ने कहा कि अब किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को जनपद के चार रेलवे स्टेशनों मुजफ्फरनगर, खतौली, मसूरपुर व रोहाना रेलवे स्टेशनों पर कार्यकर्ता रेल रोक कर मध्यान्ह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनपद में बढते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भोपा रोड पर स्थित फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुंए से बीमारियों बढ रही है, उस पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने गन्ने का भाव 500 रुपये कुंतल, यूरिया की किल्लत को दूर करने, 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को 10 हजार रुपये पेंशन और सरकारी परिवहन में सफर निशुल्क करने की वकालत की है। किसानों का फसलों का भाव निर्धारित करने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान पवन त्यागी, अजय त्यागी, अरूण कुमार, नौशाद, शमशाद, विनित त्यागी, युवा जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी, हनी बालियान, मेहरबान, हीरा, साजिद अल्वी आदि मौजूद रहे

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम 35 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जायेगा। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर व राष्ट्रीय प्रतिनिधि पवन त्यागी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन होगा। मंसूरपुर में प्रदेश अध्यक्ष महबूब बालियान, खतौली में जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी व ब्लाक अध्यक्ष विशाल अहलावत व रोहाना रेलवे स्टेशन पर पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर, मंडल महासचिव मुकेश गुर्जर व खोजानगला प्रधान कलीम अहमद के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।