चंडीगढ़. चंडीगढ़ में आईडीएफसी बैंक में 83 करोड़ रुपये स्कैम में चार्जशीट फाइल की गई है. 240 पेज की चार्जशीट में 11 आरोपी बनाए गए है और दो कंपनियों के नाम हैं. उधर, आईडीएफसी बैंक घोटाले में जेल में बंद पूर्व वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुरेंद्र जैन को भांजी की शादी में शामिल होने के लिए अदालत से बड़ी राहत मिली है.
IDFC बैंक घोटालाः जेल में बंद आरोपी को शादी में शामिल होने की मिली इजाजत
आईडीएफसी फर्स्ट और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के घोटाले में फंसे हरियाणा कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के घर पर सीबीआई की टीम पहुंची.
पंचकूला की अदालत ने उन्हें नियमित जमानत देने की बजाय पुलिस सुरक्षा में शादी समारोह में शामिल होने की अनुमति प्रदान की. इस दौरान वह पूरी तरह न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे. पंचकूला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विक्रमजीत अरोड़ा की अदालत ने यह आदेश पारित किया है. अदालत ने स्पष्ट किया है कि आरोपी को ना तो जमानत पर रिहा माना जाएगा और ना ही इसे फरलो का लाभ माना जाएगा. वह पूरे समय पुलिस की निगरानी में रहेंगे.
आवेदन में बताया गया कि सुरेंद्र जैन की भाजी दीपिका का विवाह 3 जुलाई को होना है और शादी से जुड़े कार्यक्रम 2 जुलाई से शुरू होंगे. दिल्ली के गाजीपुर स्थित पार्टी हॉल में 2 जुलाई को रसम होगी. बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि सुरेंद्र जैन अपनी भांजी के इकलौते मामा है और पारिवारिक रश्मों के निर्वहन के लिए उन्हें मौजूदगी आवश्यक है.