पर्यटन सीजन शुरू होते ही उत्तराखंड के इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, ट्रेनें पैक

हल्द्वानी। पर्यटन सीजन शुरू होते ही कुमाऊं को आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। इसके चलते काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियाें की भीड़ उमड़ पड़ी है। दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता से काठगोदाम आने वाली अधिकांश ट्रेनों यात्रियों से पैक चल रही है। नियमित ट्रेनों के साथ ही मुंबई तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन में लंबी वेटिंग की स्थिति बनी हुई है।

लगातार लंबी होती जा रही वेटिंग लिस्ट
कैंची धाम मेले के साथ ही गर्मियों की छुट्टी पड़ने से नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर आदि पर्यटन स्थलों कीओर बड़ी संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिससे काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। जहां रोजाना करीब सात से आठ हजार यात्री स्टेशन पहुंच रहे हैं। दिनभर यात्रियों की भीड़ होने के साथ ही ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है। पर्यटन सीजन के चलते दिल्ली से आने वाली तीनों ट्रेनों में 70 से 100 के पार वेटिंग चल रही है।

साथ ही लखनऊ व कोलकाता से काठगोदाम ट्रेनों में भी 100 से 120 के बीच वेटिंग होने से सभी सीटें पैक हैं। इस वेटिंग की स्थिति के कारण कई यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में दिक्कतें हो रही हैं।

राजस्थान वाया दिल्ली से आने वाली रानीखेत एक्सप्रेस में वेटिंग
तिथि -स्लीपर क्लास -थर्ड एसी -सेकेंड एसी
17 जून -107 -39 -33
18 जून -116 -नो बुकिंग -नो बुकिंग
19 जून -114 -नो बुकिंग -35
20 जून -128 -नो बुकिंग -नो बुकिंग
21 जून -113 -नो बुकिंग -33
लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन में वेटिंग की स्थिति
तिथि स्लीपर क्लास थर्ड एसी सेकेंड एसी
17 जून -नो बुकिंग -91 -32
18 जून -नो बुकिंग-47 -41
19 जून -89 -64 -नो बुकिंग
21 जून -90 -57 -39
हावड़ा से काठगोदाम आने वाली बाघ एक्सप्रेस में वेटिंग
तिथि -स्लीपर क्लास -थर्ड एसी सेकेंड एसी
17 जून -120 -69 -नो बुकिंग
18 जून -105 -41 -22
19 जून -117- 54 -नो बुकिंग
20 जून -117 -53 -21
21 जून -101 -36 -नो बुकिंग
नोट : यह जानकारी आइआरसीटीसी की साइट पर 16 जून की शाम आठ बजे के आधार पर है।