Jio-Airtel दोनों ने लॉन्च किया 798 रुपये का रिचार्ज, वैलिडिटी-डेटा-ओटीटी के फायदे भी एक जैसे

Airtel-Jio New Recharge Plans: भारती एयरटेल और जियो देश की दोनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने एक ही कीमत वाला नया प्लान पेश किया है। दोनों प्लान्स खासतौर पर फुटबॉल लवर्स के लिए आए हैं। जियो के इस नए प्रीपेड प्लान का नाम फुटबॉल पास है। वहीं, एयरटेल के प्लान में भी फुटबॉल लवर्स के लिए बेनिफिट्स हैं। दरअसल, इस समय FIFA World Cup 2026 चल रहा है। इस मौके को अपने यूजर्स के लिए खास बनाने के लिए एयरटेल और जियो ने अपने पोर्टफोलियो में 798-798 रुपये का नया प्रीपेड प्लान जोड़ा है। इसमें ZEE5 का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। क्योंकि, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। इसके अलावा भी प्लान में और भी कई बेनिफिट्स शामिल हैं।

जियो का नया प्लान
रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 798 रुपये की कीमत वाला एक नया ‘फुटबॉल पास डेटा पैक’ पेश किया है।
इस प्रीपेड डेटा पैक की वैलिडिटी 40 दिन है और इसमें कुल 40 GB डेटा मिल रहा है। यूजर्स को हर दिन 1 GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।
यह पैक सिर्फ डेटा के लिए है और इसमें वॉइस कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं है।
इस प्लान के तहत, Jio तीन महीने का ZEE5 FIFA World Cup 2026 के ऑल एक्सेस पैक का सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है। इससे यूजर्स FIFA World Cup 2026 का कंटेंट और प्लेटफॉर्म पर मौजूद दूसरा प्रीमियम कंटेंट स्ट्रीम कर सकेंगे।

कैसे करें रिडीम?
ZEE5 सब्सक्रिप्शन का फायदा उठाने के लिए, यूजर्स MyJio ऐप में कूपन सेक्शन में जाएं। फिर “My Winning” चुनकर कूपन कोड पा सकते हैं। इस कोड का इस्तेमाल करके ZEE5 पर सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट किया जा सकता है।

Airtel के प्लान के बेनिफिट्स
भारती एयरटेल के 798 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 40 दिन है।
इसमें 40 दिनों तक रोजाना 1GB डेटा मिल रहा है। इसका मतलब है कि आपके बेस प्लान से मिलने वाले डेटा के अलावा कुल 40GB डेटा मिलेगा।
साथ ही, आपको FIFA वर्ल्ड कप 2026 की स्ट्रीमिंग के लिए 90 दिनों के लिए ZEE5 का एक्सेस भी मिलता है।

Vi के पास भी है प्लान
एयरटेल और जियो के अलावा, वोडाफोन आइडिया (Vi) भी ऐसा ही प्लान दे रहा है। लेकिन Vi के साथ, पैक की वैलिडिटी सिर्फ 30 दिन है और यूजर्स को सिर्फ 10GB डेटा मिलता है।