Royal Enfield First Electric Bullet: अगर आप भी बुलेट के दीवानें हैं, तो अब आपको पेट्रोल की बढ़ती कीमत नहीं सताएगी. रॉयल एनफील्ड की सड़कों पर गूंजने वाली डुग-डुग की आवाज को अब एक हाई-टेक खामोशी मिलने जा रही है. रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 की डिलीवरी शुरू कर दी है. क्लासिक विंटेज लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के कॉम्बिनेशन वाली यह बाइक एक बार चार्ज करने में 154 किलोमीटर की दमदार रेंज देती है, इसके साथ ही 115 Kmph की टॉप स्पीड से हवा से बातें करने का दम भी रखती है. आइए जानते हैं क्या है इसकी कीमत और किन शहरों से शुरू हुई है इसकी डिलीवरी…
Royal Enfield ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 की डिलीवरी सबसे पहले बेंगलुरु में शुरू हुई है. साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में अपना पहला बड़ा कदम रखा है. Flying Flea रॉयल एनफील्ड का नया इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड है, जिसके तहत आने वाले समय में और भी EV मॉडल पेश किए जाएंगे.
रॉयल एनफील्ड ने बेंगलुरु में खास सर्विस और ओनरशिप नेटवर्क तैयार किया है. इसके तहत BTM Layout में एक सर्विस हब बनाया गया है, वहीं शहर के अलग-अलग हिस्सों में कई सर्विस सेंटर और मेंटेनेंस सर्विस की सुविधा मिलेगी. Flying Flea C6 को Royal Enfield के मौजूदा डीलरशिप नेटवर्क के जरिए भी बेचा जाएगा.
कीमत और कलर ऑप्शन
Flying Flea C6 की एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपये है. यह इलेक्ट्रिक बाइक Storm Black और Flea Green दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हुई है. कंपनी Battery-as-a-Service BaaS का भी ऑप्शन दे रही है, जिसके तहत इसकी शुरुआती कीमत घटकर 1.99 लाख रुपये रह जाती है.
154KM की दमदार रेंज और 115Kmph की टॉप स्पीड
इस इलेक्ट्रिक बाइक 3.91kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आती है. इस बाइक में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 15.4kW (21bhp) की पावर और 60Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 154 किलोमीटर का चक्कर लगा सकती है और इसकी टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटा है. रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक का वजन 124 किलोग्राम है, जिससे यह तेज एक्सीलरेशन और आसान हैंडलिंग प्रदान करती है.
फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
Flying Flea C6 में Rapid, Standard और Trickle चार्जिंग मोड दिए गए हैं. इसे सामान्य 16A सॉकेट से भी चार्ज कर सकते हैं. कंपनी के दावे के मुताबिक बैटरी को 20% से 80% तक चार्ज होने में लगभग एक घंटे से थोड़ा ज्यादा समय लगता है.
मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स
नई Flying Flea C6 में Bluetooth, Wi-Fi और 4G कनेक्टिविटी के एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही ओवर-द-एयर अपडेट, रिमोट व्हीकल मॉनिटरिंग, लाइव लोकेशन शेयरिंग और वॉयस असिस्टेंस जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं. सुरक्षा के लिए बाइक में Lean-sensitive ABS, Traction Control, Cruise Control और Tip-over Alert जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं.
डिजाइन भी है खास
Flying Flea C6 का डिजाइन 1940 के दशक में इस्तेमाल होने वाली Flying Flea मोटरसाइक से मिलता जुलता है. इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ क्लासिक लुक दिया गया है. बाइक में खास Girder Fork सस्पेंशन, एडजस्टेबल फुटपेग, रिमूवेबल पिलियन सीट और यूनिक फ्रंट मडगार्ड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. कंपनी के अनुसार इस बाइक को भारत और ब्रिटेन के 200 से ज्यादा इंजीनियरों की टीम ने तैयार किया है.