पिता के साथ रहती है अनबन? आज से ही करें ये काम, रिश्ते हो जाएंगे मजबूत

पिता और बच्चो के लिए एक इमोशनल डिस्टेंस होता है. पिता हर कंडीशन में हमारा साथ देते हैं. लेकिन पिता संग बाते बहुत कम होता है. अगर आप पिता के साथ रिश्ते मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपनी छोटी आदत में बदलाव कर सकते हैं.

मां के साथ अक्सर बच्चों को रिश्ता इमोशनली होता है वहीं पापा के साथ रिश्ते में इमोशनल बॉन्ड देखने को कम मिलता है. पिता संग रिश्ते में हिचकिचाहट होती है. पापा के साथ बातचीत बहुत कम होती है जिस वजह से इमोशनल बॉन्ड वीक देखने को मिलता है. आप छोटी-छोटी आदतों अपनाकर अपने रिश्ते को मजबूत कर सकते हैं.

प्यार और सम्मान को खुलकर बात करें
सबको पता है कि पिता हमसे बहुत प्यार करते हैं. लेकिन वह कभी भी अपने इमोशन को शेयर नहीं करते हैं. ऐसे में पिता से बात करनी चाहिए. पापा से बात करना उनका सम्मान करना आपके रिश्ते को मजबूत कर सकता है. खुलकर बात करने से रिश्ते में आई खटास दूर हो सकती है.

डिनर और लंच करें साथ
आज के समय लोग अपनी लाइफ इतना ज्यादा बिजी हैं कि लोगों के पास फैमिली के साथ लंच और डिनर करने करना टाइम नहीं होता है. भागदौड़ भरी जिंदगी में पिता के साथ बैठकर एक बार तो भोजन करना चाहिए. खाना साथ में खाने से बातचीत का मौका मिलता है. इससे रिश्ते भी मजबूत होते हैं.

पापा के साथ एक्टिविटीज में पार्ट लें
आप अपने पिता के साथ पसंदीदा चीज कर सकते हैं. अगर आपके पापा को किताब पढ़ना है तो पिता के साथ किताब पढ़ सकते हैं. अगर आपके पिता को म्यूजिक सुनना, खाना बनाना पसंद है तो आप पिता के साथ ये एक्टिविटीज भी कर सकते हैं. इससे आपके पिता संग रिश्ता मजबूत होगा.

पापा की लाइफ के बारे में बात करें
आप पापा के साथ बैठकर उनके बचपन के बारे पूछे सकते हैं. आप अपने पिता के स्कूल, कॉलेज, नौकरी और जीवन के बारे में पूछें. उन्होंने अपनी यंग ऐज में किन चुनौतियों का सामने किया है. इस दौरान उन्होंने क्या सीखा. ऐसे में आपका पिता संग आपका बॉन्ड अच्छा हो जाएगा.