जयपुर। राजस्थान के 26 जिलों में आज (रविवार) आंधी और बारिश का अलर्ट है। मौसम का ये असर 1 जुलाई तक जारी रहेगा। उधर, उदयपुर, कोटा संभाग के एरिया में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, सिरोही के अलावा झालावाड़, बारां के आंशिक एरिया में बादल छाए और हल्की से मध्यम बारिश हुई।
सबसे ज्यादा बरसात बांसवाड़ा में दर्ज हुई, जबकि सबसे ज्यादा गर्मी बीकानेर, जैसलमेर में रही। बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, पाली समेत अन्य जिलों में 1 से 3 इंच तक बरसात दर्ज हुई। उदयपुर जिले की बाकल नदी बहने लगी है।
पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो भरतपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर संभाग के एरिया में शनिवार को दिनभर मौसम ड्राय रहा। तेज धूप निकलने के कारण बाड़मेर, जैसलमेर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।