सुनीता का खुलासाः गोविंदा के कई-कई के साथ रहे अफेयर्स, एक ने तो…

Sunita's revelation: Govinda had affairs with many women; one of them even...

नई दिल्ली। एकता कपूर के शो ‘लॉक अप 2’ का धमाकेदार आगाज हो चुका है. शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी शामिल हुई हैं. एंट्री के दौरान सुनीता एक बार फिर गोविंदा संग अपनी शादी पर बात करती नजर आईं. सुनीता ने अपने पति के अफेयर्स को लेकर भी चौंकाने वाले दावे किए.

क्या बोलीं सुनीता आहूजा?

लॉक अप- 2 के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख संग बातचीत करते हुए सुनीता ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर चल रही कई अफवाहों पर खुलकर बात की. इस दौरान वो पति गोविंदा पर उनके अफेयर्स को लेकर भी तंज कसती नजर आईं.

पति गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा की टिप्पणी वायरल
सुनीता ने कहा कि किसी को प्यार करने का मतलब यही होता है कि आपको रिश्ते में आए मुश्किल हालातों को भी सहना पड़ता है. पति गोविंदा के बारे में बात करते हुए सुनीता आहूजा बोलीं- जब आप किसी से प्यार करते हो तो आपको बहुत कुछ बर्दाश्त करना पड़ता है. ‘चीची’ के जिंदगी में कितने अफेयर्स रहे हैं? एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के अफेयर्स होते हैं. मुझे लगता है कि इतने सालों तक मैंने जिस तरह चीची का साथ दिया है उसके हिसाब से अलगे जन्म में मैं उनका बेटा बनना डिजर्व करती हूं.

सुनीता-गोविंदा के रिश्ते में हुई तीसरे शख्स की एंट्री?

सुनीता ने ये भी बताया कि जब रिश्ते में किसी तीसरे की एंट्री होती है, तो चीजें कितनी ज्यादा बदल जाती हैं. सुनीता बोलीं- जब तक पति और पत्नी साथ हैं. तब तक सबकुछ ठीक रहता है. लेकिन जब रिश्ते में तीसरा इंसान आ जाता है तो चीजें खराब हो जाती हैं. सुनीता ने ये भी कहा कि वो कभी झूठ नहीं बोलतीं. वो अपने एक्सपीरियंसेस के बारे में हमेशा सच्चाई के साथ बात करती हैं.

‘लॉक अप 2’ में सुनीता के खुलासों ने फैंस को फिर से हैरान कर दिया है. साथ ही फैंस शो में सुनीता को देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. अब शो की जर्नी में सुनीता पति गोविंदा संग अपनी मैरिज लाइफ को लेकर और कितने खुलासे करती हैं, ये देखना दिलचस्प होगा.