अमेरिका के लुइसियाना राज्य में एक बेहद घिनौने और शॉकिंग मामले में एक कपल को गिरफ्तार किया गया है. फिलिप बेबिन (28) और हैली मायर (34) पर अपने पालतू गोल्डन रिट्रीवर कुत्ते के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप है. पुलिस को उनके मोबाइल डिवाइस से कई डिस्टर्बिंग वीडियो मिले हैं जिनमें कुत्ते के साथ रिलेशन बनाते वीडियो थे.
पुलिस के अनुसार फिलिप पर बच्चे के साथ क्रूरता का भी आरोप है. उसने हैली की बेटी पर पर्दे की छड़ से हमला किया था. जांच के दौरान घर से कई डिवाइस बरामद हुए. इनमें 36 मामलों में फिलिप और 47 मामलों में हैली पर केस दर्ज हुआ है. दोनों को जमानत मिल गई लेकिन जांच जारी है.
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने 17 जून को दोनों को गिरफ्तार किया. फिलिप की जमानत 3,60,000 डॉलर और हैली की 5,20,000 डॉलर तय की गई. पुलिस ने कहा कि दोनों निर्दोष माने जाएंगे जब तक साबित ना हो जाए. दोनों के ही मोबाइल से ऐसे कई वीडियोज मिले हैं, जिसने इन आरोपों की पुष्टि की है. कपल एक डॉग के साथ रहता था. पड़ोसियों को लगता था कि ये डॉग लवर्स हैं. लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि उनके दिमाग में ऐसी घिनौनी चीज चलती थी.
समाज पर असर
यह मामला बेहद संवेदनशील है. पशु क्रूरता और बाल अपराध दोनों ही गंभीर अपराध हैं. लुइसियाना में ऐसे मामलों में सख्त सजा का प्रावधान है. वीडियो और खबर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश है. लोग लिख रहे हैं – “कितना घिनौना”, “कुत्ते के साथ? शॉकिंग”, “बच्चे पर भी अत्याचार”, “सख्त सजा होनी चाहिए”. वहीं पशु अधिकार संगठनों ने इस मामले पर कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि पशु सिर्फ पालतू नहीं बल्कि परिवार का सदस्य होते हैं. उनके साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
कानूनी प्रावधान
लुइसियाना में पशु क्रूरता और बाल अपराध पर सख्त कानून हैं. दोषी पाए जाने पर 40 साल तक की सजा हो सकती है. यह मामला दिखाता है कि समाज में कितनी गहरी विकृतियां छिपी हो सकती हैं. पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है. ऐसे मामलों में सख्त सजा जरूरी है ताकि अन्य लोग ऐसा करने से डरें.