ईरान में खामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू:14 महीने की पोती का ताबूत भी रखा गया

वॉशिंगटन। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की अंतिम विदाई की रस्में शुरू हो गई हैं। खामेनेई के साथ उनकी 14 महीने की पोती, पत्नी, बेटी और दामाद को भी श्रद्धांजलि दी जा रही है। खामेनेई की पोती के छोटे से ताबूत के पास उसकी तस्वीर भी रखी गई है।

तेहरान के मोसल्ला परिसर में अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों के ताबूत रखे गए हैं। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान समेत देश का शीर्ष नेतृत्व तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में खामेनेई को श्रद्धांजलि देने पहुंचा। इस दौरान पजशकियान भावुक होकर रो पड़े। उनके साथ मौजूद कई ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और कई सैन्य अधिकारी भी अपने आंसू नहीं रोक सके।

खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हवाई हमले में मौत हो गई थी। 131 दिन बाद, 9 जुलाई को उन्हें ईरान के मशहद शहर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनकी पोती जहरा मोहम्मदी गोलपायेगानी के ताबूत शुक्रवार को श्रद्धांजलि समारोह के दौरान रखे गए।

खामेनेई की पोती जहरा मोहम्मदी गोलपायेगानी की तस्वीर तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला में उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के ताबूतों के पास रखी गई।

श्रद्धांजलि समारोह में (बाएं से) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान, ईरान के चीफ जस्टिस गुलाम-हुसैन मोहसेनी-एजेई और संसद के स्पीकर बाघेर गालिबाफ भावुक नजर आए।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान आज पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए। इस दौरान वे भावुक नजर आए।

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के ताबूतों के पास खड़े लोग भावुक हो गए।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड के जनरल अहमद वाहिदी तेहरान में खामेनेई के ताबूत के पास बैठे हैं।

खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।