ATS की बड़ी कार्रवाई, गुजरात-मध्य प्रदेश से जैश के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली। गुजरात AST को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार को गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

वे गुजरात में अपनी आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जैश-ए-मोहम्मद का एक सक्रिय नेटवर्क बनाने पर काम कर रहे थे। गुजरात ATS के अनुसार, सभी 8 आरोपियों के खिलाफ UAPA की धाराओं 13, 17, 18, 38, 39 और BNS की धाराओं 148, 61 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बड़े आतंकी नेटवर्क को कर रहे थे तैयार
अधिकारियों ने बताया कि यह संगठन पर नए सदस्य बनाने, चरमपंथी विचारधारा फैलाने और आतंकी गतिविधियों के लिए सपोर्ट नेटवर्क तैयार करने का काम कर रहा था। ये आरोपी गुजरात के बनासकांठा, पाटन और नवसारी जिलों और मध्य प्रदेश के देवास के रहने वाले हैं।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
ATS ने बताया कि इनमें से तीन लोग सिद्धपुर और चिखली के मदरसों से भी जुड़े थे। जांचकर्ताओं का आरोप है कि यह संगठन अपने ऑपरेशनल नेटवर्क को मजबूत करके गुजरात में एक संगठित JeM मॉड्यूल बनाने की कोशिश कर रहा था। शक है कि यह मॉड्यूल गुजरात और भारत के अन्य हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।

UAPA के तहत FIR दर्ज
गिरफ्तारियों के बाद, ATS ने ‘गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम’ (UAPA) के तहत FIR दर्ज की। इसके साथ ही, भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आपराधिक साजिश से जुड़ी ‘भारतीय न्याय संहिता’ की धाराओं को भी इसमें शामिल किया गया है।

इस ग्रुप के संपर्कों, फंडिंग के स्रोतों, लोगों को भर्ती करने की कोशिशों और कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़ी किसी भी बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

आरोपियों की पहचान इस प्रकार है
1. अहमद अब्दुल्ला गाजीवाला (अबू उबैदा) (19 वर्ष) – निवासी भागल, पालनपुर, बनासकांठा
2. इब्राहिम मोहम्मद हुसैन घाघा उर्फ अबू हमजा (30 वर्ष) – निवासी भागल, पालनपुर, बनासकांठा
3. मुदस्सिर अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू अया (22 वर्ष) – निवासी भागल, पालनपुर, बनासकांठा
4. ज़कारिया दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा इब्न अम्मार जकारिया पालनपुरी (21 वर्ष) – निवासी जामिया अबुल हसन मदरसा, खदियासाना, सिद्धपुर, पाटन
5. मुफ्ती फौजान इस्माइल दौवा मुफ्ती साहब (40 वर्ष) – जामिया अबुल हसन मदरसा, खदियासन, सिद्धपुर, पाटन
6. मोहम्मद अमीन शेरा अमीन पालनपुरी (21 वर्ष) – जामिया अबुल हसन मदरसा, खदियासन, सिद्धपुर, पाटन
7. मोहम्मद अब्दुल रहमान सवदी मोहम्मद पालनपुरी अबू उनीसा (22 वर्ष) – जामिया रहमानिया खंभिया, अंबहेटा, चिखली, नवसारी
8. बिलाल दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा अबू दुजाना अबू सुफियान अबू जुंदाल उमर बिन खत्ताब (18 वर्ष) – वारसी नगर, देवास, मध्य प्रदेश