Hyundai का बड़ा धमाका: ₹10.99 लाख में घर लाएं Hyundai Creta EV! कंपनी ने पेश किया धमाकेदार ‘बैटरी-जीरो’ प्लान

Hyundai Creta Electric Price: अगर आप भी एक दमदार इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं, लेकिन जब पर भारी पड़ने वाली कीमत की वजह से पीछे हट जा रहे हैं, तो अब आपकी परेशानी दूर होने वाली है! भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर की Hyundai ने इंडियन मार्केट में एक ऐसा दांव खेल दिया है, जिसने पूरी EV इंटस्ट्री में खलबली मचा दी है. कंपनी ने अपनी सबसे फेमस SUV Creta EV को एक ऐसे कमाल के प्लान के साथ पेश कर दिया है, जिसकी कीमत अब किसी बजट डीजल-पेट्रोल कार के बराबर हो गई है.

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में Hyundai Motor India एक जबरदस्त ऑफर लाई है. कंपनी ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए बैटरी-एज-ए-सर्विस मॉडल को लॉन्च कर दिया है. इस नए मॉडल के तहत अब कस्टमर्स बिना बैटरी की कीमत चुकाए भी नई कार खरीद सकते हैं.

इस स्कीम के आने के बाद Creta Electric की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत कम हो कर सिर्फ ₹10.99 लाख हो गई है. बिना इस प्लान के, क्रेटा इलेक्ट्रिक की शुरुआती कीमत ₹18.03 लाख है, जो टॉप मॉडल के लिए ₹24.70 लाख तक जाती है.

क्या है BaaS मॉडल और कैसे काम करेगा?
अक्सर लोग भारी-भरकम शुरुआती कीमत के कारण से इलेक्ट्रिक कार खरीदने से बचते हैं. हुंडई ने इसी परेशानी को दूर करने के लिए बैटरी की कीमत को कार की कीमत से अलग कर दिया है.

इस मॉडल में ग्राहक को सिर्फ कार की कीमत देनी होगी.

कार की शक्ति यानी बैटरी के लिए आपको इस्तेमाल के आधार पर EMI या रेंटल देना होगा.

हुंडई ने इसके लिए शुरुआती प्लान ₹3.9 प्रति किलोमीटर तय किया है. यानी आप जितना चलेंगे, उतना ही बैटरी का किराया देना होगा.

मिलेंगे ये नए फीचर्स और फास्ट चार्जर
हुंडई ने इस नए प्लान के साथ कार में कुछ नए अपडेट्स भी शामिल किया है-

साइड फुट स्टेप
कार में चढ़ने और उतरने को आसान बनाने के लिए अब इसमें इंटीग्रेटेड साइड फुट स्टेप मिलेगा, जो इसे और शानदार लुक देता है.

होम चार्जिंग पैकेज को अपडेट करते हुए कंपनी अब कस्टमर्स को 7.4kW का फास्ट वॉल बॉक्स चार्जर देगी, जिससे घर पर गाड़ी तेजी से चार्ज हो सकेगी.

पावर और रेंज में कोई बदलाव नहीं
मैकेनिकल तौर पर कार पहले जैसी ही है. क्रेटा इलेक्ट्रिक दो बैटरी ऑप्शंस के साथ आती है-

42kWh बैटरी
135bhp की पावर और सिंगल चार्ज में 420 किमी की रेंज के साथ ARAI सर्टिफाइड.

51.4kWh बैटरी
171bhp की पावर और सिंगल चार्ज में 510 किमी की रेंज के साथ आती है. यह मॉडल सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है.

चार्जिंग स्पीड
DC फास्ट चार्जर की हेल्प से यह SUV मात्र 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है. इसके साथ ही, कंपनी बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है.

शानदार फीचर्स से है लोडेड
कीमत कम होने के बाद भी फीचर्स में कोई कटौती नहीं की गई है. क्रेटा EV में लेवल-2 ADAS Hyundai SmartSense, व्हीकल-टू-लोड V2L टेक्नोलॉजी, सिंगल पेडल ड्राइव i-Pedal, और स्मार्टफोन-स्मार्टवॉच से चलने वाली डिजिटल की Digital Key जैसे प्रीमियम फीचर्स भी इसमें मिलते रहेंगे.