छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में सबसे ज्यादा रहेगा असर

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल में बने लो प्रेशर एरिया के कारण छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक कई इलाकों में बारिश होगी। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य को मानसून ने पूरी तरह से कवर कर लिया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों को मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई है। राजधानी रायपुर में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से ही राजधानी रायपुर का मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार को कुछ इलाकों में बारिश हुई थी जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। शनिवार को भी तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

बीते 24 घंटों में कितनी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हुई। हालांकि मानसून के सक्रिय होने के बावजूद अब तक प्रदेश में सामान्य से 46% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। माना जा रहा है कि जुलाई के महीने में जोरदार बारिश हो सकती है।

मानसून ने छत्तीसगढ़ में पकड़ी रफ्तार
प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
रायपुर में भी अगले 24 घंटों में बारिश
मध्य और दक्षिण में भारी बारिश की संभावना

तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।