- बिहार की इस सीट पर दिलचस्प हुआ चुनाव…. एक-दूसरे के पति पर आरोप लगा रहीं प्रत्याशियों की पत्नियां - May 17, 2024
- आग से निपटने में पटना के 185 स्कूल भी फेल; बचाव के इतंजाम नहीं, फायर विभाग का नोटिस - May 17, 2024
- पटना में 4 साल के बच्चे की हत्या पर बवाल; गुस्साई भीड़ ने स्कूल में लगाई आग - May 17, 2024
पटना. एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रही हैं. पटना में द्रौपदी मुर्मू का गांधी मैदान के पास एक होटल में रुकने का कार्यक्रम तय किया गया है. बिहार दौरे के दौरान द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के घटक दल के सभी नेताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान वोट देने की अपील करेंगी. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के सभी घटक दलों की ओर से पहले ही समर्थन जाहिर कर दिया गया है. बिहार में एनडीए के मुख्य घटक दल जदयू ने समर्थन की पहले ही घोषणा कर रखी है.
इसके अलावा हम नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी मुर्मू को अपना समर्थन दिया है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह स्वयं प्रस्तावक हैं. ललन सिंह के अलावा जदयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, आलोक कुमार सुमन, दिलेश्वर कामत ने भी प्रस्तावक की भूमिका निभाई है. बिहार भाजपा में दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेनू देवी भी प्रस्तावक बनी हैं.
गौरतलब है कि एनडीए की ओर से झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति प्रत्याशी घोषित किया गया है, हालांकि विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को कैंडिडेट बनाया है. बिहार में एनडीए के घटक दल जदयू का भाजपा का कोई विरोध नहीं है. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए के दोनों बड़े दलों भाजपा और जदयू के एक ही विचार हैं.
बिहार में एनडीए के सभी दलों को खुलकर समर्थन देने की बात कह रहे हैं. द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौके पर मौजूद थे. इस दौ