सलमान खान के चेहरे की झुर्रियों ने बढ़ाई फैंस की चिंता, बोले- ‘आप लोगों की तबीयत कैसी है?’

Salman Khan Latest Photo: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी लेटेस्ट अपीयरेंस को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जता रहे हैं और कई लोग उनसे उनकी तबीयत के बारे में पूछ रहे हैं. इंटरनेट पर चल रही इन अटकलों के बीच भाईजान ने अपनी तबीयत को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करते हुए इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

बीते दिन रविवार को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों के साथ भाईजान ने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसे देखने के बाद फैंस को जवाब मिल गया. दरअसल, उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘आप लोगों की तबीयत कैसी है?’ इस तरह भाईजान ने अपने फैंस को जवाब दिया और इशारा किया कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है और वह बिल्कुल ठीक हैं.

वायरल हुआ था सलमान खान का लुक
दरअसल, शुक्रवार को सलमान खान मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के नए डेटा कलेक्शन एंड वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे. हालांकि, इस इवेंट के वीडियो सामने आते ही लोगों का ध्यान उद्घाटन से ज्यादा भाईजान के लुक और हेल्थ पर गया. सोशल मीडिया पर एक्टर के कई वीडियो वायरल होने लगे, जिन्हें देखकर फैंस उनके स्वास्थ्य और लुक को लेकर चर्चा करने लगे. कुछ लोगों को लगा कि एक्टर की तबीयत ठीक नहीं है.

फैंस ने जताई चिंता
एक यूजर ने वीडियो पर चिंता जताते हुए एक्स पर लिखा, ‘मुझे लगता है उनकी तबीयत खराब है.’ दूसरे ने लिखा, ‘वह अपने नेचुरल लुक में हैं.’ तीसरे ने लिखा, ‘अब वह 60 साल के हो चुके हैं.’ इसी के साथ कुछ लोगों ने आशंका जताई कि शायद सलमान खान किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं.

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म
बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म का पुराना नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में भाईजान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा नजर आएंगी. यह फिल्म भारत और चीन के सैनिकों के बीच साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प पर आधारित है.