शादी के बाद नवदंपति की संदिग्ध मौत, अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले शव; हत्या या आत्महत्या?

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहित दंपति के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अलग-अलग कमरों में मिले हैं। नवदंपति की मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। शवों को देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

पति ने जहर खाकर आत्महत्या की
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहले पति ने जहर खाया और उसके बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पत्नी ने भी फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतकों की पहचान सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के हरसेर गांव निवासी विजय कुमार (21) और उनकी पत्नी अंजलि कुमारी (18) के रूप में हुई है। दोनों की शादी इसी वर्ष 13 मार्च 2026 को हुई थी। मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गांव में रविवार देर रात नवविवाहित दंपति के शव फंदे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव घर के अलग-अलग कमरों से बरामद किए गए।

पिछले दो हफ्ते से मायके में रह रही थी अंजलि
मिली जानकारी के अनुसार, अंजलि कुमारी पिछले दो सप्ताह से अपने मायके नरियार गांव में रह रही थीं। मायके वाले उनकी विदाई की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अंजलि के माता-पिता किसी काम से बाजार गए हुए थे। उस समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। रात में जब परिजन वापस लौटे तो दोनों के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। गांव के लोगों के अनुसार, रविवार देर शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद और कहासुनी हुई थी। चर्चा है कि अंजलि ने पहले अपनी साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद विजय ने कथित तौर पर पहले जहर खाया और फिर फंदे से लटक गया। दोनों के शव अलग-अलग कमरों में मिले।